फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बार-बार टेंडर होने से शहर के विकास कार्यों की संख्या होती जा रही है कम

बार-बार टेंडर होने से शहर के विकास कार्यों की संख्या होती जा रही है कम

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बार-बार टेंडर होने से शहर के विकास कार्यों की संख्या होती जा रही है कम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका द्वारा 1.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का टेंडर लगाने के दो महीने बाद भी टेंडर ओपन नहीं हो पाए हैं। टेंडर ओपन नहीं होने से शहर के 15 विकास कार्य रुके हुए हैं। इससे पहले नगर पालिका अप्रैल में भी लगभग दो करोड़ रुपये के टेंडर लगाए थे। लेकिन दस्तावेजों में खामियां होने की वजह से टेंडर रद्द कर दिए थे। दोबारा टेंडर लगाने के बाद समय बढ़ता जा रहा है और विकास कार्यों की संख्या कम होती जा रही है। अप्रैल के बाद 30 मई को दोबारा लगाए गए टेंडर में पांच विकास कार्यों के टेंडर रद्द कर दिए गए।
नगर पालिका कर्मचारियों का कहना है कि स्थायी सचिव नहीं होने के कारण टेंडर ओपन नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि टेंडर ओपन के निर्धारित समय 8 जून को नपा सचिव और एमई दोनों ही थे। परंतु उस दौरान भी पालिका प्रशासन ने टेंडर ओपन नहीं किए। टेंडर ओपन क्यों नहीं हुए इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में जिला उपायुक्त ने एसडीएम महेंद्रगढ़ को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पालिका प्रशासन द्वारा 24 अप्रैल को 1.98 करोड़ रुपये के 20 विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए थे। एक मई को टेंडर बंद होने के बाद दो मई को टेंडर ओपन होने थे। लेकिन ठेकेदारों के दस्तावेजों में कमियां होने के कारण टेंडर रद्द कर दिए गए। नपा की ओर से 30 मई को 1.34 करोड़ रुपये के 15 विकास कार्यों के टेंडर लगाए थे। जोकि 7 जून को बंद होने थे और 8 जून को टेंडर ओपन करने थे। लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अब तक टेंडर ओपन नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

62.86 करोड़ रुपये के टेंडर हटाए
अप्रैल के टेंडर रद्द होने के बाद पालिका प्रशासन ने 62.86 करोड़ रुपये के टेंडर रद्द कर दिए। इन टेंडर में पांच टेंडर किसी पार्षद के क्षेत्र में न होकर सार्वजनिक थेे। पालिका की ओर से 26.94 लाख रुपये से मूरा चौक, सतनाली चौक, तुलाराम चौक पर लगने वाली ट्रैैफिक लाइटों और 20.92 करोड़ रुपये की हाई मास्ट लाइटों के टेंडर रद्द कर दिए गए। इसके अलावा वार्ड-1, 4, 7 और 8 से पांच-पांच लाख रुपये के टेंडर भी हटाए गए हैं।

इन कामों के लगे हैं टेंडर
1 32.20 लाख रुपये से सतनाली, तुलाराम, माजरा चुंगी की सुंदरता बढ़ाने।
2 13.15 लाख रुपये से माता मसानी चौक की सुंदरता बढ़ाने।
3 राज गार्डन मैरिज पैलेस के पास 10 लाख रुपये का सीमेंटिड रोड।
4 ब्रह्मदेव चौक से दीपक मिष्ठान भंडार तक 10 लाख रुपये का रोड।
5 10 लाख रुपये से अंगुरी देवी धर्मशाला से सतनाली चौक तक का रोड।
6 8.87 लाख रुपये से गोशाला रोड।
7 10 लाख रुपये से भाना राम सैनी के घर से रामबिलास सैनी के घर तक का रोड
8 पांच लाख रुपये से रेलवे रोड़ से दीवान कॉलोनी तक का रोड।
9 पांच लाख रुपये से मास्टर कॉलोनी में प्रेम चौधरी के घर से रामनिवास बंसल के घर तक का रोड।
10 पांच लाख रुपये से बुचौली रोड पर सतीश के घर से छाजुराम के घर तक का रोड।
11 पांच लाख रुपये से वार्ड पांच में मोहनलाल मंदिर से कोथलिया भवन तक का रोड।
12 पांच लाख रुपये जेसीबी एवं ट्रैक्टर द्वारा कूड़े को डंप करने के लिए।
13 पांच लाख रुपये से रोड, नाली तथा सीवरेज की रिपेयरिंग।
14 पांच लाख रुपये से विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखे जाने।
15 पांच लाख रुपये से वार्ड 15 में विजय के घर से सीताराम के घर तक का रोड।

वर्जन
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है कि पहले वाला टेंडर क्यों रद्द किया और बाद में टेंडर लगे थे, वो ओपन क्यों नहीं हुए। इस मामले में महेंद्रगढ़ एसडीएम की ड्यूटी लगाई जाएगी। एसडीएम पूरे मामले की जांच करेंगे।

- गरिमा मित्तल, जिला उपायुक्त, महेंद्रगढ़।

वर्जन
पांच बार सचिव, एमई और जेई को टेंडर निकालने के बारे में कह चुुके हैं। इस मामले का उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। ये काम जेई और एमई ही करते हैं। जेई को जो काम ऑनलाइन करना होता है, वे कर लेते हैं। लेकिन टेंडर का काम नहीं करते।
- रीना बंटी, चेयरपर्सन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed