फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कोरम के अभाव में नहीं हो पाया अटेली नपा के प्रधान का चुनाव

कोरम के अभाव में नहीं हो पाया अटेली नपा के प्रधान का चुनाव

Fri, 15 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोरम के अभाव में नहीं हो पाया अटेली नपा के प्रधान का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली (नारनौल)।
नगर पालिका अटेली की बैठक वीरवार को कोरम अभाव के कारण नहीं हो सकी। इसके चलते नए प्रधान और उपप्रधान का चुनाव भी नहीं हो सका। इस प्रकार प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां भी धरी रह गई। प्रधान के चुनाव के लिए होने वाली बैठक में दोपहर दो बजे तक एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं प्रधान व उपप्रधान की दावेदारी जता रहे पार्षद भी बैठक में नहीं पहुंचे। अटेली नपा के प्रधान व उपप्रधान बनने के लिए सात पार्षदों का कोरम होना जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि अटेली नगर पालिका के चुनाव 13 मई को हुए थे। उसके बाद 24 मई को निर्वाचित पार्षदों का नोटिफिकेशन जारी हुआ और उसके बाद 14 जून को नए प्रधान, उप-प्रधान के चुनाव व शपथ के लिए विशेष बैठक की तिथि घोषित की गई। लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रधान व उप प्रधान का चुनाव नहीं हो सका।
विज्ञापन

नपा के सचिव राजाराम ने बताया कि प्रशासन ने नवनिर्वाचित 11 पार्षदों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने के लिए सूचना भेज दी थी। प्रशासन की ओर से निर्वाचित पार्षदों को शपथ व प्रधान व उपप्रधान के लिए चुनाव की तैयारी की हुई थी। इस प्रक्रिया के लिए बतौर कार्यवाही अधिकारी एसडीएम जगदीश शर्मा को जिम्मेवारी सौंपी गई थी। चुनाव बैलेट पेपर से करवाने के लिए मतदान केंद्र व बैलेट बॉक्स अन्य व्यवस्था भी की गई थी। सचिव ने बताया कि पार्षदों के बैठक में नहीं पहुंचने पर कोरम अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई है। नई बैठक जिला उपायुक्त के आदेश पर नई बैठक की तारीख दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed