{"_id":"5a0087264f1c1b7a548bb3b3","slug":"171509984038-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, लोगों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, लोगों में हड़कंप
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाओ अभियान में तोड़े चबूतरे और कब्जे हटाए
-पूरे शहर में चलाया जाएगा अभियान
फोटो नंबर 11 से 15 तक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में मुख्य मार्गों पर लोगों व दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सबसे पहले मोहल्ला नलापुर में हाल ही में बनी सड़क के दोनों ओर बने पक्के चबूतरों व कब्जों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पहले तो हड़कंप मच गया। बाद में मोहल्लेवासियों ने इसमें सहयोग दिया। दोपहर बाद करीब एक बजे शुरू किया गया यह अतिक्रमण हटाओ अभियान देर शाम तक चलता रहा।
नगर परिषद की ओर से सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। लोगों की मिल रही शिकायतों के बाद नप ने यह कार्रवाई शुरू की। नप अधिकारियों की माने तो यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। नगर परिषद की टीम ईओ अभय सिंह यादव के नेतृत्व में मोहल्ला नलापुर में पहुंची। इस दौरान नायब तहसीलदार रत्नलाल कटारिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। वहीं नगर परिषद से एसआई आनंद मलिक, जेई विकास शर्मा, दर्शन शर्मा पटवारी सहित नप के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। अतिक्रमण हटाओ अभियान दोपहर करीब डेढ़ बजे से लेकर देर सायं तक चलाया गया। टीम जब मोहल्ला नलापुर पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शुरू में तो अतिक्रमण हटाने का विरोध किया, लेकिन बाद में मुख्य मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की बात पर सहमति जताई हुए अभियान में सहयोग दिया। इस दौरा नपा अधिकारियों ने लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने बात कही।
व्यापारियों ने किया विरोध, गाड़ी में बैठे रहे नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार रत्नलाल कटारिया को प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेवारी वहां पर होने वाली किसी भी घटना को निपटने की होती है, मगर यहां उल्टा हुआ। जब अतिक्रमण हटाओ अभियान के शुरुआत में व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू किया तो नायब साहब गाड़ी से ही नहीं उतरे और उसमें बैठे रहे। जब नप अधिकारियों व लोगों ने इस बारे में अवगत कराया तो वे पांच मिनट उतर कर आये। इसके बाद फिर से वे अपनी गाड़ी में जाकर ही बैठ गए। जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
किसी भी सूरत में अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। नारनौल की जैन धर्मशाला से लेकर गर्ल्स स्कूल तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं यहां बरसाती पानी के निकास के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इसलिए यहां पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरे शहर में जारी रहेगा।
-अभय सिंह यादव, ईओ, नगर परिषद, नारनौल।