फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों ने निकाली शोभायात्रा

प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों ने निकाली शोभायात्रा

Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों ने निकाली शोभायात्रा
प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

फोटो नंबर 25 व 26
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरू ग्रंथ साहिब के नेतृत्व एवं पंज प्यारों की अगुवाई में शुक्रवार को नगर कीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा पुरानी कचहरी से आरंभ होकर शहर के पुल बाजार, मानक चौक, गांधी बाजार, आजाद चौक व मोहल्ला चौधरीयान से होता हुआ गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचा। कीर्तन शोभा यात्रा में शहीद बाबा दीप सिंह सेवक जत्थे की गतका पार्टी में शामिल छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। शोभायात्रा में बच्चों ने हाथों में सतगुरुनानक प्रगटया मिट्टी धुंध जग चानण आदि के बैनर हाथ में लिए हुए थे। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे श्रद्धालुओं ने झाड़ू से रास्ते को साफ किया। इस दौरान अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री वितरित की गई। सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि जात-पात से उठ कर समाज एवं देश हित में कार्य करने चाहिए। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिंह गुरु ग्रंथ साहिब को भोग लगाने के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह चावला, गुरमेल सिंह, प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह व मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed