फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हुआ आनंद उत्सव

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हुआ आनंद उत्सव

Sun, 29 Oct 2017 09:22 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हुआ आनंद उत्सव
नवजात कन्या के माता-पिता को किया सम्मानित
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हुआ आनंद उत्सव
फोटो नंबर पांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से रविवार को मोहल्ला जेर मंडेरी निवासी रामेश्वर दयाल सैनी के आवास पर बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ के तहत आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सचिव संजय शर्मा ने बताया कि परिषद की ओर से बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने वाले परिवार को सामाजिक रूप से सम्मानित किया जाता है, ताकि बेटियों के जन्म को लोग सौभाग्य का प्रतीक माने। परिषद की ओर से वरिष्ठ सदस्य देशराज गिरधर के नेतृत्व में परिषद ने नवजात कन्या की मां मीनाक्षी सैनी और पिता गोपाल सैनी को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न, बेटी के लिए उपहार और एक पौधा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर देशराज गिरधर ने कहा कि कुदरत के अमूल्य उपहार बेटी को आशीर्वाद के रूप में लेना चाहिए। बेटियां भार नहीं, वरदान हैं। सम्मान कार्यक्रम में साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि ईश्वर जिनसे बेहद प्रसन्न होते हैं उन्हीं को बेटी के रूप में अपना अवतार देते हैं। बेटी होना किसी सौभाग्य से कम नहीं। उन्होंने ऐसे परिवारों का धन्यवाद किया जो बेटी आगमन पर उत्सव मनाकर समाज को नया रास्ता दिखाते हैं। कन्या के दादा रामेश्वर दयाल सैनी ने कहा कि बेटी या बेटा दोनों ही ईश्वर का वरदान है। उनमें भेदभाव ईश्वर के प्रति अन्याय है। परिषद के सदस्य सौरभ दादू ने कहा कि सैनी परिवार का यह आयोजन समाज में अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का जरिया बनेगा। इस अवसर पर भूपेश संघी, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, देशराज, गिरधर, सौरभ, रामेश्वर दयाल, बजरंग, शरबती देवी, सुमित कुमार, लीलाराम, राजकुमार व कुरडराम आदि रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो नम्बर
कन्या को जन्म देने वाली माता को स्मृति चिह्न व पौधा भेंट करते भारत विकास परिषद के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed