{"_id":"59d7c4fb4f1c1bee688b479a","slug":"171507312891-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद लोहे की प्लेट के नीचे दबे दोनों, घटना के 9 घंटे बाद निकाले गए
फोटो संख्या:31 से 34
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे पर नांगल सिरोही और जोनावास गांव के बीच वीरवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे ट्रक और ट्राले की टक्कर में चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगने के बाद ट्राले के पीछे रखी लोहे की प्लेट केबिन को चीरती हुई बाहर आ गिरी। इन प्लेटों के नीचे ट्राले के चालक और परिचालक दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह के समय दोनों शवों को निकाला और उन्हें उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
मुजकर अली पुत्र पुलताज अली (35) और सलमान अली पुत्र अबशर अली (18) निवासी गांव भवानीपुर, थाना खैरु, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश दोनों चचेरे भाई ट्राले में लोहे की प्लेट भरकर हिसार से अहमदाबाद ले जा रहे थे। राजेश पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव गोठड़ा जिला झुंझुनू ट्रक में धोलेहड़ा से डस्ट भरकर कोसली लेकर आ रहा था। नांगल सिरोही और जोनावास के बीच दोनों की टक्कर हो गई। इससे मुजकर अली और सलमान अली की मौके पर मौत हो गई जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को उप नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस संबंध में शहजाद खान पुत्र चांदवारिश निवासी मिठनेपुर, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह ट्रक चलाता है और बृहस्पतिवार की रात वह भी नारनौल की ओर जा रहा था। उसके आगे-आगे मुजकर अली और सलमान अली ट्राला लेकर जा रहे थे। इस दौरान नारनौल से तेज रफ्तार से रहा ट्रक ड्राइवर ने ट्राले को टक्कर मार दी।
250 से 300 प्लेटें थीं ट्राले में
मौका-ए-वारदात देखने से पता चलता है कि डस्ट से भरा ट्रक अचानक गलत साइड पर आ गया। ट्रक की गलत साइड को देखकर ट्राले ने अपनी साइड नहीं छोड़ी और उसके बाद भी उसने आगे का हिस्सा बचा लिया था। लेकिन, ट्रक ने ट्राले के पीछे ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्राले की ट्राली के अंदर रखी प्लेट केबिन को चीरती हुई और ड्राइवर और कंडेक्टर को साथ लेकर बाहर जा गिरीं। कंडक्टर ट्राले से 20 से 25 फीट दूर जाकर गिरा। ट्राले में लोहे की अनुमानित 250 से 300 प्लेट रखी हुई थीं। प्रत्येक प्लेट में 30 से 35 किलोग्राम वजन था।
विज्ञापन
हादसे के 9 घंटे बाद निकाले गए शव
रात 11.30 बजे हुए सड़क हादसे में चालक और परिचालक की मौत के बाद उनके शवों को 9 घंटे बाद बाहर प्लेटों के नीचे से निकाला गया है। सूचना पाकर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन रात को लेबर नहीं मिलने के कारण शव निकाले का काम सुबह 7.30 बजे शुरू किया गया था और लगभग 9.30 बजे तक सभी प्लेटों को हटाया गया। इसके बाद क्रेन के माध्यम से दोनों ही गाड़ियों को साइड में करवाया गया।
--------
पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मृतक के दोस्त शहजाद खान के बयान पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।