{"_id":"5974efda4f1c1b095d8b4752","slug":"171500835802-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों से मित्रता बढ़ाए युवा पीढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों से मित्रता बढ़ाए युवा पीढी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधों से मित्रता बढ़ाए युवा पीढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। मेघोत हाला निवासी बुजुर्ग दंपति ने रविवार को स्थानीय संज्यानाथ मंदिर में त्रिवेणी लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से हर साल पांच-पांच पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आबादी और आधुनिक संसाधन बढ़ने के कारण पर्यावरण में जहरीली गैसें निरंतर बढ़ रही हैं। हरे पेड़ों की कटाई होने के कारण स्थिति नाजुक हो रही। शहरों में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। महानगर दिल्ली में डीजल चलित वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया। पेड़ों की अवैध कटाई बदस्तूर जारी रही तो गांवों का वातावरण भी दूषित हो जाएगा। समाधान के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य का वास्तविक मित्र पौधे होते हैं, जोकि जन्म से मृत्यु तक साथ निभा रहे हैं। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में नीम, पीपल, बड़ (त्रिवेणी) लगाकर सिंचाई एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।