{"_id":"5973a1244f1c1b412b8b46c3","slug":"171500750116-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने दी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने दी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा शनिवार को दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से रामनाथ कोविंद से मिले और उनको गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। शिक्षामंत्री ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता एवं लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। ग्रामीण आंचल में पैदा हुए तथा अपने जीवन में संघर्ष कर इस मुकाम पर पहुंचने का फायदा देश के हर तबके के लोगों को मिलेगा। उन्होंने माननीय सुप्रीमकोर्ट में बतौर अधिवक्ता गरीबों, वंचितों, मजदूर एवं न्याय से पीड़ित हर व्यक्ति को निशुल्क न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने जीवनकाल में अनेकों बार महामहिम रामनाथ कोविंद से मिलने का सौभाग्य मिला तथा वे हमेशा मानव उत्थान में सदैव लंबी सोच रखते हैं।