{"_id":"5973a10d4f1c1b7b268b474a","slug":"171500750093-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडी में किये जायेंगे प्रबंध: कर्मवीर बिहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडी में किये जायेंगे प्रबंध: कर्मवीर बिहाली
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में किए जाएंगे प्रबंध : कर्मवीर बिहाली
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। नई अनाज मंडी में किसानों को फसल की बिक्री के समय कोई असुविधा महसूस न हो इसके लिए सुविधा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। यह विचार मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन कर्मवीर बिहाली ने पत्रकारवार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किसान जब अनाज मंडी में आता है तो उनको ठहराने के साथ जलपान की परेशानी से जूझना पड़ता है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। किसान अपनी समस्या कमेटी प्रशासन को समय-समय पर अवगत करा सकें , इसके लिए प्रतिमाह किसान महापंचायत भी होगी। किसान, आढ़ती व्यापारी, कमेटी प्रशासन और जिला प्रशासन का तालमेल लगातार बना रहे, इसके लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। कर्मवीर बिहाली ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का आभार प्रकट किया। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेंद्र यादव, प्रहलाद सिंह, धर्मबीर, राहुल भारद्वाज, शमशेर सिंह सरपंच, सतीश आदि उपस्थित थे।