{"_id":"5972505b4f1c1bf16e8b468b","slug":"171500663899-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटाशेर गांव में लगा कानूनी जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटाशेर गांव में लगा कानूनी जागरूकता शिविर
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटाशेर गांव में लगा कानूनी जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक यादव के निर्देश पर शुक्रवार को गांव घाटाशेर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक ओमपाल छोक्कर थे। उन्होंने ने सरकार द्वारा चलाए जा रही बैंक की स्कीमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एटीएम का प्रयोग करते समय किसी अपरिचित व्यक्ति को अपने साथ न ले जाएं। उन्होंने किसान क्लब के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और कैशलेस योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने ग्रामीण स्वरोजगार और जन-धन खाते के बारे में बताया। इस अवसर पर कानूनी स्वयं सेवक संजय कुमार ने लोगों से कहा कि अपने आसपास बाल विवाह न होने दें। बाल विवाह के बारे में जिला प्रोटेक्शन अधिकारी को सूचना दें। इस अवसर पर ग्राम सचिव राकेश कुमार, जगदीश,वर्षा यादव, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।