फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   17 people including four doctors, four staff members found corona infected

चार चिकित्सक, चार स्टाफ सदस्य सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 10 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
17 people including four doctors, four staff members found corona infected
सामान्य अस्पताल नारनौल में वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग एवं महिलाएं। संवाद - फोटो : Narnol
कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन से कोरोना संक्रमित दहाई के अंकों में आने लगे हैं। रविवार को जहां सोमवार को 17 कोरोना संक्रमित केस सामाने आए हैं। इनमें चार चिकित्सक तथा चार स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं। जिले ने कोरोना संक्रमित केसों में अर्ध शतक पूरा कर दिया है। अब जिले में 55 केस एक्टिव हैं। सोमवार को एक मरीज ठीक हुआ। सभी संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेशन की कीट भी दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को 926 लोगों की आरटीपीसी आर जांच की गई थी। सोमवार को सुबह 50 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आई है। सोमवार को 17 लोगों को संक्रमित पाया गया। इनमें चार चिकित्सक तथा चार स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं। इन सभी की एंटीजन जांच की गई थी। अब तक जिले में कुल छह चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21757 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज एक कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21547 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 55 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 10 जनवरी तक 242708 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112343 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 483958 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2069 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की सूची
1 पाली यूनिवर्सिटी-2
2 बैरावास -1
3 कोटिया-1
4 हुडा सेक्टर नारनौल -4
5. कपूरी -1
6. पुलिस लाइन नारनौल-1
7. दया नगर नारनौल-1
8. पटीकरा-2
9. नांगल सिरोही-1
10. बजरंग विहार नारनौल-1
11. मुलोदी-1
12. कनीना -1
पहले दिन लगी 335 लोगों को बूस्टर डोज
सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिविल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा ने कोरोना की डोज लगवाकर जिले में बूस्टर डोज की शुरुआत की। पहले दिन 335 फ्रंट लाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा बुजुर्गों ने बूस्टर डोज लगाई गई। जिले में लगभग एक लाख दस हजार लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यह डोज उपरोक्त कैटेगिरी को दूसरी डोज के 39 सप्ताह बाद लगाई जाएगी और बूस्टर डोज में वही वैक्सीन लगेगी जो वैक्सीन पहली व दूसरी डोज में लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन वायरस, कोविड से बचने का एक मात्र उपाय कोई है तो वो है कोरोना का टीका। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने आमजन से अनुरोध किया है कि वो स्वयं व अपने 15 साल से 18 साल तक के बच्चों का जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्कूल व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 प्रतिशत लोगों ने करवाया वैक्सीनेशन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 17 आयु वर्ग के 65 हजार लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। जिले में तीन जनवरी से सरकारी एवं निजी स्कूलों के अलावा अन्य स्थानों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। अब तक जिले में 140169 लोग टीकाकरण यानी लगभग 62 प्रतिशत लोग टीका लगवा चुके हैं। सोमवार को कुल 5769 लोगों को डोज लगाई गई। इनमें 1306 लोगों को पहली डोज, 2549 लोगों को दूसरी डोज तथा 15 से 17 आयु वर्ग के 1579 लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसके अलावा 335 लोगों को सुपर डोज लगाई गई है।
वैक्सीनेशन 18 से 18
3 जनवरी - 2081
4 जनवरी - 3373
5 जनवरी - 7575
6 जनवरी - 11275
7 जनवरी - 8456
8 जनवरी - 4836
9 जनवरी - 994
10 जनवरी -1579
कुल-40169
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed