फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चौक मोहल्ला के लोगों ने कहा हमें लावारिस पशुओं से निजात दिलाओ-- संसोधित समाचार

चौक मोहल्ला के लोगों ने कहा हमें लावारिस पशुओं से निजात दिलाओ-- संसोधित समाचार

Thu, 28 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चौक मोहल्ला के लोगों ने कहा हमें लावारिस पशुओं से निजात दिलाओ-- संसोधित समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लावारिस गोवंश के कारण एक व्यक्ति की मौत के बाद भी प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रशासन से नाउम्मीद हो चुकी महेंद्रगढ़ की जनता ने अमर उजाला के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बताई। चौक मोहल्ला के निवासी लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। चौक मोहल्ला के लोगों ने लावारिस पशुओं को दिखाते हुए कहा कि इस बारे में बार बार में नगर पालिका को शिकायत दे चुके हैं। लावारिस पशुओं को कोई नहीं पकड़ रहा।
लावारिस गोवंश ने 16 मार्च को चाय की दुकान चलाने वाले माधाराम सैनी को टक्कर मारकर उसकी जान ले ली थी। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने 18 मार्च से लावारिस गोवंश पकड़वाने का आश्वासन दिया था। डीसी के आदेशों को शायद कोई नहीं मानता। इस कारण उनके आदेशों के 10 दिन बाद भी एक भी पशु को गोशाला नहीं भेजा जा सका। आलम यह हो गया कि जनता को अब प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं रहा। अमर उजाला ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। जिस पर लोगों ने फोन कर अपनी शिकायतें सुनाईं। मोहल्ला चौक में भी लावारिस गोवंश का आतंक है। मोहल्लावासियों ने बताया कि बच्चे घरों के बाहर गलियारों में खेलते हैं। हमेशा लावारिस गोवंश की चपेट में आने का डर रहता है। कई बार तो पशु घर के दरवाजे के आगे खड़े हो जाते हैं। जब उनको हटाने जाएं तो हमें ही मारने को दौड़ते हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह मैं बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए स्टैंड पर गया तो वहां तीन सांड़ आपस में लड़ रहे थे। जनता की समस्या से प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। नगर पालिका भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही। मोहल्ले में 20 से 30 पशु घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद अग्रवाल, मोहल्ला चौक।

मोहल्ले में दिन रात लावारिस पशु घूमते रहते हैं। आपस में लड़ाई भी करते रहते हैं। कई बार तो मैंने जैसे-तैसे कर अपनी जान बचाई है। इन लावारिस पशुओं को गोशालों में डाला जाना चाहिए। गोशाला संचालकों पर सख्ती की जानी चाहिए। अगर कोई भी गोशाला संचालक पशु को बाहर छोड़े तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- गिन्या देवी, मोहल्ला चौक।

हमारे बच्चे दिन भर बाहर खेलते रहते हैं। दो तीन बार बच्चे लावारिस गोवंश की चपेट में आने से मुश्किल से बचे हैं। लावारिस गोवंश को लेकर मोहल्ले की हालात खराब है। इन पशुओं के कारण चारों ओर गंदगी फैली रहती है। पालिका कर्मी कभी कभार ही सफाई के लिए आते हैं। प्रशासन को इन्हें गोशालाओं में भिजवाना चाहिए।
- गोविंद राम शर्मा, मोहल्ला चौक।

लावारिस गोवंश मोहल्ले में घूमते रहते हैं। बड़े बुजुर्गों को परेशानी होती है, वहां से गुजरते समय उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं उन्हें उसको चोट नहीं मार दे। खुले में घूम रहे इन लावारिस पशुओं को गोशाला में भिजवाना चाहिए। हमारे मोहल्ले में कोई अधिकारी नहीं आया। किस को अपनी परेशानी बताएं।

- आतिश वशिष्ठ, मोहल्ला चौक।

वर्जन
महेंद्रगढ़ एरिया में लावारिस पशुओं की समस्या कई बार मेरे सामने आ चुकी है। मैंने इस संबंध में एसडीएम महेंद्रगढ़ को बोल दिया है, आप उनसे रिपोर्ट ले लें।
- गरिमा मित्तल, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।

वर्जन
मेरे पास डीसी की ओर से लावारिस गोवंश संबंध में लिखित में कोई आदेश नहीं आया। नपा कर्मचारियों को बुलाकर इस संबंध में कार्रवाई कराई जाएगी।
- विनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed