फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल भी बनेगा सक्षम ब्लॉक,तैयारियों में जुटे टीचर व बच्चे

नारनौल भी बनेगा सक्षम ब्लॉक,तैयारियों में जुटे टीचर व बच्चे

Tue, 21 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नारनौल भी बनेगा सक्षम ब्लॉक,तैयारियों में जुटे टीचर व बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौरनाल। नारनौल को सक्षम ब्लॉक बनाने में जिला शिक्षा विभाग जुट गया है। इसके लिए सितंबर में परीक्षा होगी। ऐसे में शिक्षक बच्चों की तैयारियां करवाने में जुटे हैं। इसे लेकर डीईओ मुकेश लावडिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें संबंधित तैयारियां कराने का निर्देश दिया है।
डीईओ मुकेश लावडिया ने बताया कि जिले में कनीना, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी व अटेली ब्लॉक पहले ही सक्षम ब्लॉक बन चुके हैं। अब नारनौल ब्लॉक को सक्षम ब्लॉक बनाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि सितंबर में सक्षम ब्लॉक को लेकर छात्रों का टेस्ट होगा। ऐसे में संबंधित अधिकारियों व टीचरों को इस बारे में दिशा-निर्देश दिया गया है। इसमें तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के बच्चों की परीक्षा होगी। इसमें 80 प्रतिशत बच्चों के 80 प्रतिशत अंक आने पर सक्षम ब्लॉक घोषित किया जाएगा। ऐसे में सक्षम ब्लॉक बनाने को लेकर शिक्षक बच्चों को चार्ट, बोर्ड पर डायग्राम बनाकर और परीक्षा में आने वाले प्रश्न के अनुसार बच्चों की तैयारी करवा रहे हैं। डीईओ ने बताया कि दोपहर में बच्चों का रोजाना टेस्ट लिया जा रहा है। इसमें तीन प्रश्न होते। प्रश्न भी पाठ्य पुस्तक व वर्कबुक के आधार पर होता है।
विज्ञापन

इसके बाद आखिरी क्लास में पहाड़े बच्चों से बुलवाए जा रहे हैं जिससे गणित को अच्छा किया जा सके। इसके अलावा मोनिटर भी लगाया गया है, जो स्कूलों पर नजर रख रहे हैं। वह खुद भी इस पर नजर रखे हुए है। बीईओ नारनौल को मुख्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीईओ ने बताया कि समक्ष स्टार ग्रुप बनाया है। इसमें प्रेम शर्मा, प्रेम यादव, सुनील यादव व सीमा गर्ग है। यह टीम पेपर तैयार कर पांचों ग्रुप में डालेगी। हर तीन दिन के बाद पूरे कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। परीक्षा की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात दें कि हरियाणा में 119 ब्लॉक में से सिर्फ 12 ब्लॉक ही सक्षम हो पाएं हैं जबकि उनमें से चार ब्लॉक महेंद्रगढ़ जिले के हैं। सक्षम ब्लॉक के तहत पहली से आठवीं तक के बच्चों को हिंदी व गणित विषय में शैक्षिक आउट कम 80 फीसदी से अधिक होना चाहिए।

रविवार को भी टीचर बच्चों को बढ़ाए : डीईओ
डीईओ मुकेश कुमार ने सोमवार को बीईओ ऑफिस में सीएमजीजीए हिमांशु गुुप्ता, बीईओ नारनौल सुनील यादव, एबीआरसी, प्रिंसिपल, कलस्टर हेड के साथ सक्षम ब्लॉक को लेकर बैठक की जिसमें कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों से आह्वान किया है कि रविवार को बच्चों की आठ से साढे़ 11 बजे तक स्कूलों में कक्षाएं लगाए जिससे बच्चों को अतिरिक्त समय दिया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के चार ब्लॉक समक्ष हो चुके और वे सक्षम प्लस की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में नारनौल ब्लॉक के शिक्षकों केे बच्चों को अतिरिक्त समय देकर पठन-पाठन में सक्षम बनाना चाहिए। हरियाणा में अटेली ब्लॉक ने सक्षम प्लस के लिए अपना नामांकन भेज किया है। इस बारे में दोपहर बाद अटेली के बीईओ के साथ बैठक की है।
नारनौल ब्लॉक के लिए बनी कार्य योजना
पांच नोडल अधिकारी बनाए गए।
एक नोडल अधिकारी के अंडर में तीन कलस्टर होंगे।
एक कलस्टर में करीब छह से सात स्कूल होते हैं।
दो स्कूलों पर दो-दो मेंटर बनाए गए हैं
पांच व्हाट्सएप ग्रुप टीचरों व टीम का बनाया गया
रोजाना तीन प्रश्नों की परीक्षा ली जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed