फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सुसाइड मामले में एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार

सुसाइड मामले में एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार

Tue, 21 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड मामले में एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार
एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार
विज्ञापन

फोटो नंबर 18
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव ढाणी किरारोद अफगान में गांव के नंदकिशोर सुसाइड मामलेे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों से एसपी कमलदीप गोयल से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

सरपंच आशीष कुमार, पूर्व सरपंच विजय कुमार, पूर्व सरपंच दाताराम, छाजूराम, पूर्व सरपंच निरंजन लाल, श्रीचंद ठेकेदार, प्रताप पंच, अजय कुमार चेयरमैन, बलवंत सिंह, सुरेश कुमार, रामचंद्र, मूलचंद, अमरसिंह, हरलाल, छोटेलाल, वीरसिंह, मगरसिंह व राजपाल आदि ने एसपी को बताया कि पीड़ित सुंदर लाल नंबरदार के पुत्र नंदकिशोर ने दो माह पहले अपनी पत्नी व उसके मायके वालों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सदर थाना नारनौल में मृतक की पत्नी सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था और मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था। घटना के दो माह बाद भी सदर थाना पुलिस इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है। पीड़ित सुंदरलाल ने एसपी को बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे डरा धमकाकर राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। एसपी ने ग्रामीणों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए उनकी शिकायत पर डीएसपी के नाम मार्क कर दिया है।
विज्ञापन

-----------
ढाणी किरारोद मामले में एसपी को ज्ञापन देने जाते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed