फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोड़ पर गेस्ट टीचर्स

रोड़ पर गेस्ट टीचर्स

Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
रोड़ पर गेस्ट टीचर्स
फोटो संख्या:41 और 42
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ 22 ने रविवार को शहर के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन किया। इस मौके पर जंतर मंतर पर शिक्षामंत्री की ओर से गेस्ट टीचर्स के साथ किए गए वायदे की प्रमाणित प्रतियां बांटी और वायदे को सुनाकर लोगों से समर्थन की अपील की।
जिला चरखी दादरी प्रधान जितेंद्र कलकल ने कहा कि गेस्ट टीचर 12 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनका एक ही उद्देश्य है प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करना, लेकिन सरकार बार बार गेस्ट टीचरों को हटाकर व कम वेतन से कार्य करके शोशण कर रही है। सरकार अपने वायदे के अनुसार गेस्ट टीचरों को पक्का नहीं कर रही है। मजबूरवश गेस्ट टीचर 12 दिन से सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे अनशन करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश प्रवक्ता सतीश यादव ने कहा कि सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार के पोल खोलो अभियान का विस्तार किया जाएगा। संगठन सचिव शमशेर सिंह व हितेश रेवाड़ी ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण ही गेस्ट टीचर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार हटाए गेस्ट टीचरों को तुरंत प्रभाव से वापस ले और जब तक नियमित नहीं करती समान काम समान वेतन लागू करें। धरने को ईश्वर शर्मा, महिला महासचिव सुरेंद्र कलां, महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार, जिला महिला अध्यक्ष संगीता, कृष्णा, सुनीता, प्रेमप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, राजकुमार, बलवान पुनिया, नरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री के परिजनों से मिलकर सहयोग की अपील की
रविवार सुबह गेस्ट टीचरों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार, महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, चरखी दादरी जिलाध्यक्ष जितेंद्र कलकल, राजेश बिधवान, जोगेंद्र गोदारा एवं कृष्ण पटोदी के साथ शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के गांव में पहुंचा जहां पर उन्होंने शिक्षामंत्री के परिजनों से मिलकर वायदानुसार सहयोग की अपील की। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री के पैतृक गांव सहित आधा दर्जन गांवों में बीजेपी के वायदे की प्रमाणित प्रतियां वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर गरजे गेस्ट टीचर्स
हरियाणा अतिथि अध्यापक रविवार को शिक्षामंत्री के शहर में जमकर गरजे। इस दौरान चार जिलों के गेस्ट टीचरों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और वायदे की प्रतियां बांटकर एवं दुकानदारों से समर्थन करने की मांग की। प्रदर्शन शहर के हुड्डा पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड रोड, मुख्य बाजार, आजाद चौक, सब्जी मंडी, विश्रामगृह और अन्य स्थानों से होते हुए वापस हुड्डा पार्क के सामने समाप्त हुआ। गेस्ट टीचरों ने शहर में नुक्कड़ सभाएं करके वायदों की जानकारी लोगों को दी और महिलाओं ने थालियां बजाकर सरकार को जागने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed