फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वास्थ्य विभाग ने चार जगह की छापेमारी, दो झोला छाप चिकित्सक गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग ने चार जगह की छापेमारी, दो झोला छाप चिकित्सक गिरफ्तार

Fri, 10 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने चार जगह की छापेमारी, दो झोला छाप चिकित्सक गिरफ्तार
चार जगह की छापेमारी, काफी मात्रा में दवाइयां बरामद
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/कनीना/सतनाली।
सीएम फ्लाइंग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम नेे महेंद्रगढ़, कनीना तथा सतनाली कस्बे की चार क्लीनिकों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चिकित्सकों की डिग्रियां चेक की तो वो फर्जी पाई गई। इस सभी स्थानों से चिकित्सकों की टीम ने काफी मात्रा में दवाइयां भी बरामद की है।
गुप्तचर विभाग जिला इंचार्ज विश्वजीत ने बताया कि गांव पाली में एक क्लीनिक दिन के समय में छापेमारी की थी जहां से उसके पास अंग्रेजी एवं देशी दवाइयां बरामद की। वहीं दूसरी छापामारी मोहल्ला सैनीपुरा रोड पर एक क्लीनिक पर की। क्लीनिक के चिकित्सक ने बीएएमएस की डिग्री कोलकाता की तथा आयुर्वेदिक डिग्री बिहार के किसी विवि की दिखाई। इसके अलावा उसके पास से हजारों रुपये की दवाइयां भी बरामद की। विश्वजीत ने बताया कि इन चिकित्सकों के पास वह दवाइयां बरामद की है जो ये चिकित्सक नहीं रख सकते। छापेमारी की टीम में सीएम फ्लाइंग से राजबीर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आशीष राव, डॉ. नवीन, गुप्तचर विभाग से सब इंसपेक्टर लीला राम, मनोज, हिम्मत सिंह, सतीश होलदार शामिल थे। इसके अलावा महावीर एसआई, गुणपाल, श्योताज सिंह आदि भी उनके साथ थे। समाचार लिखे जाने तक टीम अपनी कार्रवाई में जुटी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

------------
झोलाछाप चिकित्सक काबू
कनीना खंड के गांव खेड़ी में एक झोलाछाप चिकित्सक को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काबू किया है। टीम ने उसके पास से दवा पैकेट व कागजात बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीएचसी के चिकित्सक सुदेश कुमार व पुलिस से महावीर एएसआई, नित्यानंद, शशिकांत सीआईडी टीम ने खेड़ी से झोलाछाप चिकित्सक मुकेश कुमार यादव वासी ककराला को विभिन्न प्रकार की दवाओं व कागजात सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
सतनाली में निजी क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे
वीरवार बाद दोपहर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डाक्टरों पर छापामार कार्रवाई की। सीएचसी प्रभारी डा. मनीष यादव ने बताया कि सतनाली में झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया गया, जिसमें डा. योगेश यादव, फार्मासिस्ट नवीन कुमार, ईएसआई दलबीर सिंह, ईएसआई सुरेंद्र सिंह, ड्यूटी प्रभारी एएसआई विरेन्द्र सिंह शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कस्बे के लोहारू रोड पर एक निजी क्लिनिक पर छापा मारा जहां आरोपी रामनिवास बिना किसी लाइसेंस, सर्टिफिकेट एवं डिग्री के अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करता पाया गया। उन्होंने बताया कि वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाईयां बरामद की गई। पुलिस ने दवाईयों व मेडिकल उपकरणों को सील करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed