{"_id":"59f8c8834f1c1bd8538ba20b","slug":"161509476483-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन आईडी को 4 नवंबर करवाए आधार कार्ड से लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन आईडी को 4 नवंबर करवाए आधार कार्ड से लिंक
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन आईडी को 4 नवंबर तक करवाए आधार कार्ड से लिंक
समाज कल्याण विभाग नारनौल के कार्यालय में आधारकार्ड की प्रति जमा करवा सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के साथ अन्य प्रकार की पेंशन प्राप्त करने वाले जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना आधार कार्ड पेंशन आईडी से लिंक नहीं करवाया है वे 5 नवंबर तक समाज कल्याण विभाग नारनौल के कार्यालय में अपने आधारकार्ड की प्रति जमा करवा सकते हैं।
उपायुक्त डॉ. गरिमा मितल ने बताया कि जिले के 2297 पेंशन लाभार्थियों ने अभी तक अपने पेंशन आईडी को अपने आधारकार्ड से लिंक नहीं करवाया है। वे उम्मीदवार 5 नवंबर तक इन पेंशन लाभार्थियों ने अपने पेंशन आधारकार्ड से लिंक नहीं करवाया तो इनकी पेंशन बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आधारकार्ड से पेंशन आईडी लिंक करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर को बढ़ाकर 5 नवंबर कर दिया गया है। जिन लोगों ने अपने आधारकार्ड से लिंक करवा दिया गया है उनकी बकाया पेंशन उनके खाते में भेज दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक अपने आधारकार्ड ही नहीं बनवाए हैं वे भी अपने नए आधारकार्ड बनवाकर समाज कल्याण विभाग में तुरंत जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि जैसे ही पेंशन लाभार्थी अपने आधारकार्ड को पेंशन आईडी से लिंक करवाएंगे वैसे ही उनकी पेंशन के साथ उनकी बकाया राशि उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 2 हजार 796 पेंशन लाभार्थी है। अटेली ब्लाक में 11604, कनीना ब्लाक में 17671, महेंद्रगढ़ ब्लाक में 18054, नांगल चौधरी ब्लाक में 13130, नारनौल ब्लाक में 20672, सिहमा ब्लाक में 7118, सतनाली ब्लाक में 6791, निजामपुर ब्लाक में 7756 लाभार्थी हैं। जिले में 8672 ऐसे पेंशन लाभार्थी थे जिनके आधारकार्ड पेंशन आईडी से लिंक नहीं थे। अब 6375 पेंशन लाभार्थियों द्वारा अपने आधारकार्ड को पेंशन आईडी से लिंक करवा दिया गया है। जबकि अभी भी 2297 पेंशन लाभार्थी बचे हुए है।