{"_id":"59f5f85d4f1c1b6f548b9bd7","slug":"161509292125-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की छात्रा का पहला किया अपहरण, फिर रेफ और उसके बाद दिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं की छात्रा का पहला किया अपहरण, फिर रेफ और उसके बाद दिया जहरीला पदार्थ
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही स्कूल की छात्रा के साथ वारदात को दिया अंजाम
फोटो संख्या:35 ओर 36
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र ने 11वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में गांव नौताना निवासी युवराज पुत्र कृष्ण के खिलाफ नाबालिगका अपहरण, जहरीला पदार्थ खिलाने, हत्या और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उधर, आरोपी छात्र ने भी बाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव पोता स्थित एक निजी स्कूल में नाबालिग लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। वह शनिवार की सुबह बस से स्कूल गई थी। छुट्टी होने के बाद वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसके पिता और दादा पता लगाने स्कूल पहुंचे। वहां पर स्कूल संचालक ने उनको कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बच्ची को बहला-फुसला कर ले जाने की शिकायत दी। इसके बाद देर शाम उनके घर पर नौताना के कुछ लोग उनके घर पर आ गए। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की को उनके गांव का युवराज नामक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। उसकी लोकेशन राजस्थान स्थित सिंघाना में है। इस पर लड़की और लड़के के परिजन सहित गांव के लोग सिंघाना पहुंच गए। वहां पर उन्होंने एक होटल वाले से बात की तो उसने लड़की व लड़का आने की बात से मना कर दिया। इसी तरह दूसरे होटल में भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद छात्रा के परिजन घर पर आ गए। इस बीच देर रात युवराज के पिता का फोन छात्रा के पिता के पास आया। इसमें उन्होंने बताया कि लड़की व लड़का दोनों ही मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे लड़की को लेने माजरा चुंगी पर पहुंच जाना। सुबह जब छात्रा के परिजन माजरा चुंगी महेंद्रगढ़ पर पहुंचे तो उन्हें बेहोशी की हालत में छात्रा को परिजनों को दे दिया गया। परिजनों ने छात्रा की हालत को गंभीर देखते हुए कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस और परिजन छात्रा को लेकर महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस पीड़ित पिता की शिकायत पर नौताना के युवराज नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, आरोपी छात्र युवराज ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। लगभग 4.30 बजे उसे कनीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी ओर, छात्रा के दादा ने बताया कि जब उसकी पोती स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची तो उन्होंने पूछताछ की। लेकिन, स्कूल संचालक उनसे ठीक तरीके से बातचीत भी नहीं की। उनके अनुसार, स्कूल संचालक ने कहा कि उसकी पोती को स्कूल बस में बैठा दिया था, आगे की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
---------------
मेरे संज्ञान में यह मामला आज ही आया था। परिजन अपनी लड़की को लेकर हमारे पास थे और उस समय वह बेसुध थी। उसे कनीना अस्पताल लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने महेंद्रगढ़ के लिए रेफर कर दिया। महेंद्रगढ़ आने के बाद इलाज के दौरान नाबालिग लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर नाबालिग के खिलाफ अपहरण, जहरीला पदार्थ खिलाने, हत्या एवं छह पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-मलखान सिंह, थाना प्रभारी कनीना।