{"_id":"59ef81b74f1c1bce538b909d","slug":"161508868535-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी विधायक ने विस में उठाया ढाणियों को घरेलू फीडर से जोडने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी विधायक ने विस में उठाया ढाणियों को घरेलू फीडर से जोडने का मुद्दा
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने विस में उठाया ढाणियों को घरेलू फीडर से जोड़ने का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने मंगलवार को ढाणियों को घरेलू फीडर से जोड़ने का मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से उठाया। उन्होंने नांगल चौधरी हलके की उन 70 ढाणियों का भी जिक्र किया जिनमें 100 से अधिक की आबादी है।
डा. अभय सिंह ने विधानसभा में कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में दो तरह की ढाणियां हैं। एक चकबंदी से पहले की और दूसरी चकबंदी के बाद की जिनमें कुछ लोगों ने अपने कुओं पर मकान बना लिए थे। उन्होंने कहा कि दो साल पहले मुख्यमंत्री के समक्ष ढाणियों को पेयजल से जोड़ने की मांग उठाई थी। सरकार ने नाबार्ड से इन ढाणियों को पेयजल से तो जोड़ दिया, लेकिन अब वहां कृषि फीडर से जुड़ा होने के कारण बिजली आपूर्ति में परेशानी आ रही है। इन हालातों में ढाणियों को घरेलू फीडर से सरकारी खर्च पर जोड़ा जाना चाहिए। डा. अभय सिंह ने कहा कि आज हम स्वर्ण जयंती मना रहे हैं जबकि प्रदेश में कोई ढाणियों में रहने वाला बच्चा रात को बिजली की रोशनी में नहीं पढ़ाई कर पा रहा है। उन्होंने बिजली मंत्री की रिपोर्ट पर कहा कि निगम की रिपोर्ट के अनुसार 3154 ढाणियों को सरकार द्वारा घरेलू फीडर से जोड़ा जा चुका है तो ऐसे में शेष ढाणियों को भी सरकारी खर्च पर जोड़ा जाए।