{"_id":"59764aa04f1c1b262c8b47c7","slug":"161500924576-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी स्पीकर ने 80 लाख रुपये से बनने वाले किसान भवन का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी स्पीकर ने 80 लाख रुपये से बनने वाले किसान भवन का किया शिलान्यास
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी स्पीकर ने 80 लाख रुपये से बनने वाले किसान भवन का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने सोमवार को अटेली अनाज मंडी में एक हजार वर्ग गज में लगभग 80 लाख रुपये से बनने वाले किसान भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह किसान भवन वातानुकूलित बनाया जाएगा और यह एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें किसानों के ठहरने की समुचित व्यवस्था होगी। भवन में चार कमरे, एक हॉल, शौचालय और किचन की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की मूलभूत सुविधाओं के लिए अटेली मंडी में 30 लाख रुपये से शेड रिपेयर और 70 लाख रुपये से सीवरेज, पानी की व्यवस्था करवाई है। अब अटेली के किसानों की सब्जी दिल्ली और मुंबई तक जाएगी। उन्होंने बताया कि 61 गांवों की पेयजल योजना के लिए गांव भालखी में नहर आधारित 25 एकड़ में जल-शोधन संयंत्र लगेगा। क्षेत्र में जल्द ही बची हुई सड़कों को भी बनाया जाएगा। महिलाओं की शिक्षा के लिए अटेली विधानसभा क्षेत्र में दो महिला कॉलेजों मंजूरी मिली है। अटेली महिला कॉलेज में क्लास शुरू हो गई हैं। कनीना खंड के गांव उन्हाणी में महिला कॉलेज के भवन निर्माण शुरू हो चुका है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, जातिवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर सरकार ने कार्य किया है। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान अजीत सिंह, पूर्व जिला प्रधान कंवर सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन राजेंद्र यादव, नगरपालिका चेयरमैन विकास यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्मवीर यादव, वरुण, मार्केट कमेटी सचिव आदित्य यादव आदि उपस्थित थे।