{"_id":"5973a1194f1c1bd5288b470b","slug":"161500750105-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला चांदूवाड़ा में हुआ प्रदोष का जागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला चांदूवाड़ा में हुआ प्रदोष का जागरण
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला चांदूवाड़ा में हुआ प्रदोष का जागरण
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला चांदूवाड़ा स्थित बाबा सोमनाथ की बगीची में प्रदोष व महाशिवरात्रि जागरण शुक्रवार रात बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शंकर का शृंगार किया गया और गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ हुआ। चांदूवाड़ा रामलीला प्रधान सत्यनारायण हरित ने गणेश वंदना करके भजन संध्या का शुभारंभ किया। उसके बाद मुकेश पांडे, राजकुमार सरपंच निवाज नगर वाले जयसिंह और मीरा ने भजन सुनाए। इस बीच प्रसाद वितरित किया गया और अलसुबह भगवान की आरती कर जागरण पूर्ण किया गया। इस अवसर पर बालकिशन शुक्ला, परमेश्वर महाराज शोभासागर, रामनाथ महाराज, सुंदर तिवाड़ी, धर्मपाल मित्तल, डॉक्टर राजू, शेरसिंह सोनी, सचिन बंसल आदि ने भगवान के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।