{"_id":"5972535c4f1c1bdc798b45d2","slug":"161500664668-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल सिरोही में पूर्व सीएम हुड्डा ने किया 57 फिट ऊंची भगवान शंकर की मूर्ति का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल सिरोही में पूर्व सीएम हुड्डा ने किया 57 फिट ऊंची भगवान शंकर की मूर्ति का अनावरण
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव नांगल सिरोही में शुक्रवार को भगवान शंकर की 57 फिट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया गया। यह मूर्ति गांव नांगल सिरोही निवासी सुमेर सिंह के परिवार ने बनाई है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह और पूर्व सीपीएस अनीता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया।
इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों का दु:ख हरते हैं। यही कारण है कि आज हर गांव में भगवान शिव का मंदिर है। उन्होंने कहा कि मॉरिशस में भी भगवान शिव की इतनी बड़ी प्रतिमा बनाई गई है। भगवान के मंदिर में जो सच्ची श्रद्धा से जाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले तीन साल से किसानों का बुरा हाल हो रखा है। गरीबों को मलिने वाले 100-100वर्ग गज के प्लॉट एक भी गरीब परिवार को वितरित नहीं किए गए।
लाखों रुपये से बनाई मूर्ति
गांव नांगल सिरोही निवासी सुमेर सिंह और उनके परिवार की ओर से नेशनल हाईवे-148 बी पर लाखों रुपये खर्च कर 57 फिट की मूर्ति बनाई गई है। इसका अनावरण पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बटन दबाकर किया। बटन दबाते ही भगवान शंकर की जटा से पानी निकलने लगा। इसके अलावा पार्वती, कार्तिकेय औश्र गणेश की संयुक्त मूर्तियों का अनावरण किया गया। इस मूर्ति का निर्माण करने वाले मिस्त्री राजेश बैरावास हैं। उनकी पूर्व सीएम हुड्डा ने तारीफ की। इस मूर्ति का गोल्डन कलर कोलकाता से मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विधवाओं को किया सम्मानित:
कार्यक्रम के दौरान गांव की गरीब विधवाओं को भी सम्मानित किया गया। राव सुमेर सिंह की ओर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 11 गरीब महिलाओं को चेक वितरित किए। राज्य स्तर पर बास्केटबॉल में विजेता टीम के खिलाड़ी ललित शर्मा और अन्य को भी चेक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राव अक्षत सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, पवन यादव, नांगल सिरोही के सरपंच हवा सिंह, बिमला, नपा के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह, कृष्ण यादव आदि उपस्थित थे।