फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर नहीं तीसरी आंख की नजर

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर नहीं तीसरी आंख की नजर

Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर नहीं तीसरी आंख की नजर
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर नहीं तीसरी आंख की नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की कमी खल रही है। सार्वजनिक स्थानों, मुख्य बाजारों, चौकों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इसका फायदा कभी भी अपराधी और शरारती तत्व उठा कर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, नगर परिषद ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की है, मगर इसकी चाल अभी सुस्त ही है। शहर के रेलवे स्टेशन पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। मुख्य बस स्टैंड पर आठ ही कैमरे लगे हैं, इनमें से दो खराब हैं। नागरिक अस्पताल लगे 16 कैमरों में से छह कैमरे खराब हैं।
शहर में सीसीटीवी कैमरों का अभाव लोगों को खल रहा है। अब तो पुलिस भी शहर में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण कई मामलों को ट्रेस करने में असहज महसूस कर रही है। शहर में एक मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना में भी बस स्टैंड के आसपास और बाहर सीसीटीवी कैमरों की कमी खली थी। इस मामले में पुलिस अब तक असली चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। व्यापारी भी कई बार सीसीटीवी कैमरों की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी ये नहीं लगाए जा रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर नहीं हैं कैमरे
शहर के रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। स्टेशन पर रोजाना अनेक लोग आते-जाते हैं। कोई भी अपराधी वारदात करने के बाद ट्रेन से कहीं भी भाग सकता है। रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण वहां पर होने वाली छोटी-मोटी घटनाओं की जांच तक पुलिस या जीआरपी सही प्रकार से नहीं कर पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर आठ कैमरे, दो खराब
शहर के बस स्टैंड पर आठ कैमरे लगे हैं। इनसे बस स्टैंड का पूरा परिसर कवर नहीं हो पाता। इनमें से भी दो कैमरे फिलहाल खराब चल रहे हैं। ऐसे में बस स्टैंड से अपराधी आसानी से भाग सकते हैं। बस स्टैंड पर जो दो कैमरे खराब हैं, इनमें से एक टिकट काउंटर पर के पास है।
-मुख्य चौक व रोडों पर नहीं कैमरे
शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा शहर के मुख्य चौक महावीर चौक, अग्रसेन चौक, आजाद चौक, मुख्य बाजार या मुख्य रोड पर भी कैमरे नहीं लगे हैं। इस वजह से यहां पर वारदात होने की गुंजाइश ज्यादा रहती है।
अस्पताल में 16 कैमरों में से छह खराब, डीवीआर प्रशासन के पास
नागरिक अस्पताल में 16 कैमर लगे हैं। इनमें से छह कैमरे खराब हैं। ये कैमरे अस्पताल में विभिन्न प्रकार के कार्य होने और प्लास्टर आदि नए सिरे से करने के दौरान खराब हुए हैं। इन्हें ठीक कराने के प्रयास अस्पताल प्रशासन नहीं कर रहा। कुछ दिन पहले एक घटना की जांच के लिए अस्पताल का डीवीआर प्रशासनिक अधिकारी ले गए थे। वह अभी तक उनके पास ही है। यानी शेष बचे दस कैमरे व्यू भी रिकॉर्ड नहीं पा रहे।
पुलिस प्रशासन लगाएगा शहर के कई स्थानों पर कैमरे
पुलिस प्रशासन नप के सहयोग से शहर के कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने योजना भी बनाई है। योजना के तहत शहर के मुख्य चौक के अलावा रेवाड़ी, सिंघाना, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ और निजामपुर मुख्य मार्ग के एंट्री प्वाइंट पर कैमरे लगेंगे॥ इसके लिए पुलिस प्रशासन कुटेशन बना रहा है। इसे बाद में नप को सौंप दिया जाएगा।

शहर में चोरी बहुत होती हैं। शहर में मोबाइल चोरी की चर्चित वारदात में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण चोरों की तलाश में मशक्त करनी पड़ी। शहर के मुख्य मुख्य प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे होना जरूरी है।
-अरुण जैन, पूर्व प्रधान मोबाइल विक्रेता संघ

सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण अपराधी या शरारती तत्व बिना किसी हिचक के वारदात को अंजाम दे सकते हैं। यदि कैमरे हों तो इन वारदातों में कमी लाई जा सकती है। साथ ही खुलासे में भी आसानी होगी।
-संजय शर्मा, सचिव, भारत विकास परिषद

शहर में चोरी और अन्य किसी वारदात की तह तक जाने में सीसीटीवी पुलिस के लिए अहम सबूत होते हैं। इसलिए बाजार मे कैमरों का लगया जाना बेहद जरूरी है। इससे अपराधी भी वारदात करने में हिचकेंगे।
-नितिन चौधरी, व्यापारी

आपराधिक घटनाओं को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यदि कैमरे लगे हों तो शहर के अपराधों में भी कमी आ जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर यह बहुत जरूरी हैं।

-जीतू कपिल, आरएसओ

शहर में कैमरे लगाए जाने की योजना है। इसे जल्दी अमलीजामा पहनाया जाएगा। स्थान चिह्नित कर लिए हैं। शहर के प्रमुख एंट्री प्वाइंटों पर हाई रेंज के कैमरे लगेंगे। इससे गाड़ी में बैठा व्यक्ति भी साफ दिखे।
-संजीव बल्हारा, डीएसपी, मुख्यालय

इस बारे में डीएसपी से बात हुई थी। पुलिस विभाग से जैसे ही कुटेशन और जगह की जानकारी मिलेगी, उसके आधार पर नपा तुरंत शहर में कैमरे लगावा देगी।
-भारती सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल

बस स्टैंड पर आठ कैमरे लगे हुए हैं। इनमें दो कैमरे खराब हैं। इन खराब कैमरों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
-सुरेंद्र यादव, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed