{"_id":"597250564f1c1bfb548b484a","slug":"161500663894-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एवं बाल विकास ने बांटी चार करोड़ से भी अधिक राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एवं बाल विकास ने बांटी चार करोड़ से भी अधिक राशि
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास ने बांटी चार करोड़ से भी अधिक राशि
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय ने अप्रैल 2017 से जुलाई तक आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत दो करोड़ 99 लाख 88 हजार रुपये और लाडली योजना के तहत एक करोड़ 24 लाख 95 हजार रुपये की राशि बांटी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दर्शना राव ने बताया कि आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत 1428 कन्याओं को 21 हजार रुपये के हिसाब से अब तक दो करोड़ 99 लाख 88 हजार रुपये, जबकि लाडली योजना के तहत 2499 लाभार्थियों को तक एक करोड़ 24 लाख 95 हजार रुपये की राशी बांटी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 6 साल तक के 29 हजार 114 बच्चों को पोषाहार दिया जा रहा है। आठ हजार 909 गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं को पोषाहार दिया जा रहा है। राव ने बताया कि अप्रैल से अब तक जिले में खाद्य सामग्री पर 71 करोड़ 49 लाख 24 हजार 700 रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है।