{"_id":"5cec2ea4bdec2207254c9a3f","slug":"155898235616134-31-narnol-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए के तहत पहली मेरिट के छात्रों का दाखिला 31 मई तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए के तहत पहली मेरिट के छात्रों का दाखिला 31 मई तक होगा
विज्ञापन
नारनौल। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में पहले राउंड के दाखिले की तिथि अब 31 मई तक बढ़ा दी है। नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह बालवान ने बताया कि निजी स्कूलों में पहले राउंड के दाखिले के लिए विभाग ने कक्षा दूसरी से बारहवीं के लिए 31 मई तक करने के निर्देश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि पहले राउंड में दाखिले नहीं लेने वाले पात्र बच्चे भी संबंधित स्कूल में दाखिला ले सकते है। कुछ निजी स्कूलों ने पहले राउंड के दाखिले ऑनलाइन नहीं करने के कारण पहले राउंड की तिथि को बढ़ाया गया है। पहले राउंड के सभी पात्र बच्चों के निजी स्कूलों में एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि पहले राउंड में वंचित पात्र बच्चे भी निजी स्कूलों में अपना दाखिला ले सकते हैं। पहले राउंड के दाखिले ऑनलाइन होने के बाद ही दूसरे राउंड के दाखिले की मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी ओर 11वीं में दाखिले को लेकर करीब 80 आवेदन विभाग को मिले हैं।