फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1534 lakh rupees spent on cleaning in a year, yet the district remained laggy in cleanliness

साल में सफाई पर 1534 लाख रुपये खर्च, फिर भी स्वच्छता में फिसड्डी रहा जिला

Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
1534 lakh rupees spent on cleaning in a year, yet the district remained laggy in cleanliness
छोटा बड़ा तालाब के पास जमी गंदगी। संवाद - फोटो : Narnol
शहर एवं स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जिले की साफ-सफाई पर 1534 लाख रुपये खर्च हो चुके, लेकिन स्वच्छता रैंकिंग 2021 जिले की कोई भी नगर परिषद एवं नगरपालिकाएं टॉप रैंकिंग में जगह नहीं बना पाई। हालात ये रहे कि रैंकिंग सुधरने की बजाय पहले से भी कम हो गई। इतना रुपये खर्च होने के बाद भी अगर रैंकिंग नहीं आ रही तो इसका जिम्मेदार काफी हद तक प्रशासन है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वच्छ करने के लिए लगातार अभियान चलाए हुए हैं, लेकिन यहां के अधिकारी उनके अभियान को फ्लॉप करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर प्रशासन सीमित साधनों से योजना के तहत काम करता तो कहीं हद तो बेहतर रैंक प्राप्त की जा सकती थी।
विज्ञापन

नारनौल नगर परिषद
स्थायी सफाई कर्मचारी 29
प्रतिमाह वेतन पर खर्च -10.50 लाख रुपये
पालिका रोल पर कर्मचारी -158
वेतन पर प्रतिमाह खर्च -24 लाख रुपये
आउट सोर्सिंग कर्मचारी -12
प्रतिमाह वेतन पर खर्च-2.5 लाख रुपये
टैंपो और ट्रैक्टर डाइवर -30
प्रति माह वेतन पर खर्च-6.39 लाख रुपय
जेसीबी ड्राइवर -01
प्रतिमाह वेतन पर खर्च- 25 हजार रुपये
प्रतिमाह डीजल और पेट्रोल पर खर्च -3.5 लाख रुपये
स्वीपिंग मशीन मेंटीनेंस -4.70 लाख रुपये प्रति माह
प्रतिमाह कुल खर्च : 76.59 लाख रुपय
वार्षिक खर्च : 919.08 लाख रुपये
------------------------------------
महेंद्रगढ़ नगरपालिका :
स्थायी कर्मचारी-21
प्रतिमाह वेतन पर खर्च-9.60 लाख रुपये
पेय रोल कर्मचारी-53
प्रति माह वेतन पर खर्च- 9.85 लाख रुपये
कूड़ा कलेक्शन गाड़ी का पेट्रोल /डीजल--1.60 लाख रुपये (प्रति माह)
स्वीपिंग मशीन की मेंटीनें-4.70 लाख रुपये प्रति माह
कुल खर्च- 25.75 लाख रुपये प्रति माह।
वार्षिक खर्च--309 लाख रुपये
इस बार हम बेहतर करने का प्रयास करेंगे। शहर में 100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। कूड़ा कलेक्शन वाहनों के जीपीएस भी लगाया जाएगा। प्रोसेसिंग के भी जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। इस बार बहुत कुछ चीजें बेहतर होंगी। -सुमन लता, ईओ, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed