फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   153 DAP bags distributed to farmers

Mahendragarh-Narnaul News: 153 डीएपी बैग किसानों को किए वितरित

Mon, 04 Nov 2024 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
153 DAP bags distributed to farmers
फोटो नंबर-16नारनौल केंद्र पर खाद ​के लिए लगी किसानों की लाईन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में डीएपी खाद की मांग बनी हुई है। करीब दस दिन पहले 2 हजार और करीब पांच दिन पहले 500 सहित कुल 2500 बैग सरकारी केंद्र पर पहुंचे थे। जिसमें से दिवाली से एक दिन पहले तक 2347 डीएपी बैग वितरित किए जा चुके थे। वहीं, शेष बचे हुए 153 डीएपी बैग दिवाली पर्व पर अवकाश के बाद सोमवार को वितरित किए गए। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक सुगमता से खाद का वितरण किया गया। आगामी कुछ दिनों में डीएपी बैग सरकारी केंद्र पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

-----------
गेंहू का बीज अब तक नहीं पहुंचा कोऑपरेटिव सोसाइटी
क्षेत्र में आगामी कुछ दिनों में किसान गेंहू की बीजाई का कार्य शुरू कर देंगे। बेहतर गुणवत्ता के बीज सरकार द्वारा सरकारी केंद्र पर मुहैया करवाया जाता है। जिस कारण किसान डीएपी बैग के साथ-साथ केंद्र पर गेंहू के बीज के बारे में भी जानकारी लेने के लिए पहुंच रहें हैं, लेकिन केंद्र पर अभी तक बीज नहीं पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में बीज की उपलब्धता के बारे में निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed