फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कर्मचारी यूनियन बोली - सरकार बस खरीदे हम एक महीने का वेतन देंगे, 24 नहीं केवल एक मांग माने

कर्मचारी यूनियन बोली - सरकार बस खरीदे हम एक महीने का वेतन देंगे, 24 नहीं केवल एक मांग माने

Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन बोली - सरकार बस खरीदे हम एक महीने का वेतन देंगे, 24 नहीं केवल एक मांग माने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रोडवेज के कर्मचारी मंगलवार को चक्का जाम करने उतरेंगे। पिछली हड़ताल में निलंबित किए 247 और चार्जशीट किए 1780 कर्मचारी दो दिन की हड़ताल में हिस्सा लेंगे। सरकार की ओर से 24 मांगे माने जाने के दावे पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारी 24 मांगे मत मानो केवल प्राइवेट बस पॉलिसी वाली मांग को ही पूरा करो।
रोडवेज के कर्मचारी एस्मा के बीच ही दोबारा से हड़ताल करने उतरेंगे। सरकार ने 5 सितंबर की हड़ताल से पहले छह महीने के लिए एस्मा लगाया था। फिलहाल प्रदेश में एस्मा जारी है। रोडवेज की पिछले महीने की हड़ताल में 238 कर्मचारियों को निलंबित किया था, जिनको अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इसके बाद रोडवेज के नौ कर्मचारियों को सस्पेंड किया था। सरकार ने 1780 कर्मचारियों को चार्जशीट किया था। इन पर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। सरकार ने सितंबर की हड़ताल के समय हुए करीब ढाई करोड़ रुपये के राजस्व घाटे को भी कर्मचारियों के वेतन से काटकर पूरा करने के लिए कहा था। इस पर भी फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की 24 मांग माने जाने का दावा कर रही है। हम अपनी इन सभी मांगों को छोड़ने को तैयार हैं। सरकार इन सभी मांगों को रद्द कर दे। सिर्फ निजी बसों की पॉलिसी को रद्द करने की मांग पूरी कर दे। अगर सरकार रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए कर्मचारियों से सहयोग मांगेगी तो सभी कर्मचारी एक-एक महीने का वेतन भी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल में बढ़ने की बजाए घटा बेड़ा
कर्मचारी नेताओं ने दावा करते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय रोडवेज का बेड़ा 4500 बसों तक पहुंच गया था। अब बेड़े में करीब 4100 बसें ही शामिल हैं। जितनी बसें कंडम हो रही हैं उतनी संख्या में बसें शामिल नहीं हो रही है। सरकार ने बसों की संख्या को विस्तार नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed