फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अतिक्रमण की चपेट में फिर आई लोहा मंडी

अतिक्रमण की चपेट में फिर आई लोहा मंडी

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की चपेट में फिर आई लोहा मंडी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला प्रशासन ने पिछले माह शहर की लोहा मंडी में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया था। जिसका कुछ दिनों तक असर दिखने को मिला था। समय बीतने के साथ ही स्थानीय लोहा मंडी के दुकानदारों ने फिर से दुकानों के बाहर सामान सजाकर अतिक्रमण शुरू कर दिया है। इससे लोहा मंडी से नागरिक अस्पताल की ओर जाने वाला रास्ता संकरा हो गया है, जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि दोनों तरफ से चौपहिया वाहन आ जाए तो समस्या गंभीर हो जाती है। उक्त मार्ग नागरिक अस्पताल की ओर जाता है, इसलिए एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है। इसके अलावा अन्य दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशान उठानी पड़ती है।
बता दें कि जुलाई के पहले सप्ताह में एसडीएम जगदीश शर्मा की अगुवाई नगर परिषद द्वारा शहर के अग्रसेन चौक से लोहा मंडी से होते हुए नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार तक अभियान चलाकर बड़े स्तर पर अतिक्रमण को हटवाया था। जिसमें इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई थी। प्रशासन के इस अभियान के बाद शहर के अन्य बाजार अपने आप ही अतिक्रमण मुक्त हो गए थे। एक दिन अभियान चलाने के बाद प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण शहर के बाजारों व लोहा मंडी फिर से वहीं हालात दिखाई देने लगे है।
विज्ञापन


अतिक्रमण के कारण जाम में फंस जाती है एंबुलेंस
नागरिक अस्पताल की ओर जाने के लिए लोहा मंडी से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि नागरिक अस्पताल की ओर जाने के लिए दूसरा रास्ता भी है लेकिन यह रास्ता छोटा पड़ता है। इसलिए सभी वाहन चालक और एंबुलेंस इसी मार्ग से नागरिक अस्पताल तक पहुंचती है। लोहा मंडी के दुकानदारों द्वारा दोबारा से अतिक्रमण करने के कारण यह मार्ग संकरा हो गया है। जिससे उक्त रास्ते पर अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। अगर दोनों तरफ से चौपहिया वाहन आ जाए तो एक वाहन को पीछे हटना पड़ेगा। इस प्रकार नागरिक अस्पताल या अस्पताल से रेफर मरीजों को लाने व ले जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों की हालात भी खराब
लोहा मंडी के अलावा शहर का महावीर चौक, पुल बाजार व आजाद चौक के बाजार भी अतिक्रमण की चपेट में आए हुए है। इस ओर भी नगर परिषद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यह समस्या गंभीर बनी हुई है।


वर्जन
अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिला प्रशासन से विचार-विमर्श करके दोबारा से अभियान चलाया जाएगा। शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- ईओ अभय सिंह यादव, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed