फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सर्व समाज महापंचायत की 11 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सर्व समाज महापंचायत की 11 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Nov 2017 09:34 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
सर्व समाज महापंचायत की 11 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
11 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिखाई अमर उजाला में छपी खबर
फोटो संख्या:41 और 42
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सर्व समाज महापंचायत की 11 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सर्व समाज कमेटी ने अमर उजाला माई सिटी में प्रकाशित खबर से महेंद्रगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत करवाया। इसके अलावा राजपूत सभा को जमीन देने के लिए प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। सीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि सही जगह जहां होगी वहीं मेडिकल कॉलेज बना दिया जाएगा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो दिवसीय प्रवास दौरे पर नारनौल आए हुए थे। दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने नारनौल सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सर्वसमाज की टीम राजेश दीवान, विष्णु डाबड़, ठाकुर पृथ्वी सिंह, विनोद पाली, अनिल यादव भगड़ाना, राय सिंह, रवि सरपंच जड़वा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने ज्ञापन में बताया कि विगत की सरकारों ने महेंद्रगढ़ की हमेशा अनदेखी की है। स्वास्थ्य सेवाओं में भी महेंद्रगढ़ पिछड़ा हुआ है। महेंद्रगढ़ जिले का केंद्र है इसलिए जिले में बनने वाला मेडिकल कॉलेज गांव पाली या देवनगर बनाया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। दूसरा पद्मावती फिल्म हरियाणा में प्रदर्शित करने लिए पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन


सीएम खट्टर को दिखाई अमर उजाला की प्रति
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सर्व समाज महापंचायत की 11 सदस्यीय टीम सीएम खट्टर से मिली। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विष्णु डाबड़ ने 11 नवंबर को अमर उजाला के माई सिटी अखबार में प्रकाशित समाचार सीएम साहब! देखो महेंद्रगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं का हाल, दिखाई। सीएम ने समाचार को पढ़ा भी। इसके बाद उन्होंने केवल इतना कहा कि जहां सही जमीन मिलेगी वहां मेडिकल कॉलेज स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पखवाड़े से चलाया हुआ था अमर उजाला ने मु्द्दा
आपको बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से अमर उजाला ने महेंद्रगढ़ मांगे मेडिकल कॉलेज मिशन चलाया हुआ था। उसी के तहत क्षेत्र के लोग जागरूक हुए और मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आगे। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अनेकों ज्ञापन भी सौंपे इसके अलावा 11 नवंबर को सरपंचों की बैठक और 12 को सर्व समाज महापंचायत आयोजित की।


नारनौल को अलग जिला बनाने की मांग
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सीएल फॉर्म हाउस नारनौल कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली थी। इस दौरान शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के राजनीति सचिव सतबीर सिंह नौतान ने सीएम के समक्ष नारनौल को अलग जिला बनाने और महेंद्रगढ़ का उसका हक देने की मांग। सतबीर नौताना ने इस मांग को जबरदस्त तरीके से उठाया। इस पर भी सीएम ने कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed