फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   यादव धर्मशाला 17-31-13

यादव धर्मशाला 17-31-13

Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
यादव धर्मशाला 17-31-13
450 मरीजों की आंखों की जांच और ऑपरेशन के लिए 62 मरीजों का किया चयन
विज्ञापन

फोटो संख्या: 43
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यादव सभा में राहत ग्रुप की ओर से 100वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 450 मरीजों की आंखों की जांच की गई और ऑपरेशन के लिए 62 मरीजों का चयन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा कहा कि यादव सभा समाज सेवा का केंद्र बना गया है। सभा के सभी सदस्य सामाजिक दायित्व का पूर्ण निष्ठा से काम कर रहें हैं। इसी की बदौलत यहां हर माह में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लग रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने 5 लाख रुपये की राशि सरकार की ओर से राहत ग्रुप को देने की घोषणा की।

शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जांच शिविर में सभा में सैकड़ों की संख्या में मरीज जांच के लिए आते हैं। इनमें बहुत से नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए भिवानी ले जाया जाता है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द स्थायी समाधान करेगी। उसके बाद बुजुर्गों को ऑपरेशन के लिए भिवानी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं कि यादव सभा की ओर से आयोजित 100वें नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन का अवसर मिला। इस मौके पर उन्होंने 5 लाख रुपये की राशि सरकार की ओर से राहत ग्रुप को देने की घोषणा की। इसके अलावा जिला परिषद राजेश देवी की ओर से पानी का एक बोर करवाने की घोषणा की। इससे पूर्व प्रो. रामबिलास शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। यादव सभा के प्रधान ने डॉ. प्रेमराज ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज ने कहा कि सबसे अधिक राशि प्रो. शर्मा ने यादव सभा को दी है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर डॉ. रामपाल और डॉ. जितेंद्र की टीम ने 450 मरीजों की आंखों की जांच की और 62 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर उधमीराम यादव, रामस्वरूप यादव सिसोठ, संतोष पीटीआई, भूप सिंह सिवाच, बहादुर सिंह थानेदार मालडा, सज्जन पंच लावन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed