फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बेटियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती : हनुमान मराठा

बेटियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती : हनुमान मराठा

Sat, 02 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बेटियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती : हनुमान मराठा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सराफा बाजार स्थित मोहल्ला कोनाडिया में गणेश उत्सव के छठे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। गणेश मंडल के सदस्य कुलदीप कानोडिया और हनुमान मराठा ने बताया कि गणपति बप्पा की सुबह सवा सात बजे आरती की जाती है। इसी प्रकार शाम आठ बजे गणपति बप्पा की आरती में अनेक श्रद्धालु भाग लेते हैं। उन्होंने श्रद्घालुओं से कहा कि हमें बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए। बेटियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। बेटियां अपने जीवन में कई तरह की सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां संभालकर अपना फर्ज निभाती हैं। हमें अपनी बेटियों को जन्म के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए, ताकि बच्चों के साथ-साथ समाज को भी एक नई दिशा मिल सके। उन्होंने बताया कि यह 14वां गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अतुल बंसल, सरजू मराठा, विष्णु सोनी, सतबीर यादव, हनुमान प्रसाद, श्रीकिशन सर्राफ, कृष्ण चौहान, मुकेश आदि ने रात की आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed