{"_id":"597b882b4f1c1b51628b46b4","slug":"151501268011-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न व्यापारियों ने किया चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न व्यापारियों ने किया चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का स्वागत
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्यान्न व्यापारियों ने किया चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। द खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन ने शुक्रवार को अनाज मंडी के मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन जेपी सैनी और वाइस चेयरमैन रामजीलाल मित्तल का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान गोबिंद राम मित्तल ने की।
इस मौके पर व्यापारियों ने नांगल चौधरी रोड पर बनाई नई अनाज मंडी में वाजिब दामों में दुकान/प्लॉट देने, अनाज मंडी में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और शौचालय की मांग रखी। इस पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनकी पहली प्राथमिकता सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका असर भी अनाज मंडी और सब्जी मंडी में दिखाई देगा। अनाज मंडी में स्थित शौचालयों की सफाई करवा दी जाएगी। कहा कि सब्जी मंडी के व्यापारियों के लिए भी स्थायी शौचालय निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। नई अनाज मंडी में दुकान और प्लॉट वाजिब दामों पर उपलब्ध करवाने के मामले में चेयरमैन ने कहा कि इस मामले को अधिकारियों से विचार करके विधायक ओमप्रकाश यादव, सीएम मनोहरलाल और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान चौधरी रामनारायण, पूर्व प्रधान जयप्रकाश, सचिव रमेश कांटीवाल, बद्रीप्रसाद, विजय अग्रवाल, प्रमोद, महेंद्र कुमार, रूपनारायण, राजीव छापड़ा, तुलसीराम कारोता, मदनलाल गोगिया, मुकेश गर्ग, दिनेश खोड़मा, कमलेश दौखेरा, उमेश चौधरी आदि मौजूद थे।