फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15000 thousends, wheat, problam to achive thr target, mandi

15 हजार एमटी का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल

Tue, 19 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 19 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
15000 thousends, wheat, problam to achive thr target, mandi
गेहूं खरीद के लक्ष्य में मुश्किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र में इस बार गेहूं की फसल उम्मीद से काफी कम हुई है। यहीं कारण है कि मंडी में किसान गेहूं कम ही ला रहे हैं। कम आवक का असर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की खरीद पर भी पड़ रहा है। यहां पिछले एक पखवाडे़ में कुल दस हजार मीट्रिक टन ही गेहूं आया है। ऐसे में 15 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखने वाले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के लिए भी यह परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन


गत वर्ष गेहूं खरीद में सतनाली अनाज मंडी जिले में दूसरे नंबर पर रही थी। ऐसी स्थिति में आगे चलकर खुले बाजार में गेहूं मंहगा होने की संभावना से ही इंकार नही किया जा सकता। सतनाली अंचल गेहूं की फसल सबसे ज्यादा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पिछले साल से यहां खरीद केंद्र स्थापित करते आ रहा है। यहां आढ़तियों के मार पर किसानों से गेहूं की फसल खरीदी जाती है। इससे जहां एक ओर क्षेत्र के किसानों को अपनी गेहूं की फसल अपने घर के नजदीक ही अच्छे दामों पर बेचने का अवसर प्राप्त होता है, वहीं दूसरी ओर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भी उच्च गुणवत्ता वाला गेहूं  मिल जाता है। मगर इस बार अल्पवृष्टि के कारण आसानुरूप फसल न होने से अनाज मंडी में पिछली बार जैसी रौनक दिखाई नही दे रही है। गत वर्ष विभाग ने सतनाली में 14392 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी वहीं इस बार 15 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य के साथ खरीद करने उतरे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी टारगेट पूरा करने के लिए भी किसानों का इंतजार ही कर रहे हैं। हालांकि खरीद प्रक्रिया 15 मई तक होनी निर्धारित की गई है लेकिन पिछले तीन-चार दिनों की आवक की मात्रा को देखकर तो यही लग रहा है कि क्षेत्र का ज्यादातर गेहूं मंडी में आ चुका है । आढ़तियों के अनुसार 80 से 85 प्रतिशत गेहूं मंडी में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार इस प्रकार हुई खरीद
6 अप्रैल - 30611 क्विंटल (61222 बैग)
8 अप्रैल - 10804 क्विंटल (210608 बैग)
11 अप्रैल - 32047 क्विंटल (64094 बैग)
14 अप्रैल - 18212क्विंटल (36424 बैग)
18 अप्रैल- 10998 क्विंटल (21996 बैग)
अब तक कुल -102672 क्विंटल (205344 बैग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed