फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   150 players from the district will participate in the Haryana Olympic Games.

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे जिले के 150 खिलाड़ी

Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
150 players from the district will participate in the Haryana Olympic Games.
फोटो नंबर- 16दीपक, एथलेटिक्स खिलाड़ी
नारनौल। हरियाणा ओलंपिक खेलों का आयोजन नवंबर में विभिन्न जिलों में किया जाएगा। इसमें एकल वर्ग में करीब 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। एथलेटिक खेलों में सबसे ज्यादा करीब 65 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

कोच मनजीत ने बताया कि खेल महाकुंभ व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और कई पदक जीते थे। हरियाणा ओलंपिक खेलों में भी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक खेलों में विभिन्न खेलों के एकल वर्ग में तो सभी जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। लेकिन टीम वर्ग में केवल उन्हीं जिलों की टीम भाग लेगी, जो हाल ही में आयोजित खेल महाकुंभ में टॉप 8 में रही है। जिला महेंद्रगढ़ से वॉलीबॉल की टीम खेल महाकुंभ में प्रदेश स्तर की टॉप 8 बेहतर टीमों में शामिल है। गौरतलब है कि खेल महाकुंभ में जिले की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हरियाणा ओलंपिक खेलों में दौड़ में 100x4 वर्ग में भाग लूंगा। प्रयास है कि बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत सकूं।-दीपक, एथलेटि खिलाड़ी
------
हरियाणा ओलंपिक खेलों में दौड़ के 100x4 व 400x4 वर्ग में भाग लूंगी। बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना लक्ष्य है।-खुशबू, एथलेटिक्स खिलाड़ी
---------
हरियाणा ओलंपिक खेलों में भाग लेना अच्छा अवसर है। इसमें 100x4 वर्ग के दौड़ में भाग लूंगी। खेल में सुधार के लिए नियमित दौड़ का अभ्यास कर रही हूं।- दीपिका, एथलेटि खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed