फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   142 cancer patients of third and fourth stage applied for pension.

Mahendragarh-Narnaul News: तीसरी व चौथी स्टेज के 142 कैंसर मरीजों ने पेंशन के लिए किया आवेदन

Wed, 27 Dec 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
142 cancer patients of third and fourth stage applied for pension.
नारनौल का नागरिक अस्पताल।
नारनौल। कैंसर मरीजों की पेंशन के लिए आवेदन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब इन कैंसर मरीजों को जनवरी माह से 3000 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। अगर तीसरी व चौथी स्टेज के मरीज अस्पताल में अपने कागजात जमा करवा देते हैं तो उसके बाद प्रतिमाह 3000 रुपये मासिक पेंशन शुरू हो जाएगी। नागरिक अस्पताल नारनौल की तरफ से कैंसर मरीजाें का फॉर्म ऑनलाइन भरकर समाज कल्याण विभाग के पास भेज दिया जाता है, जिसके बाद समाज कल्याण विभाग की तरफ से पेंशन संबंधित कागजात की जांच कर पेंशन शुरू कर दी जाती है। ऐसे में तीसरी व चौथी स्टेज पर पहुंच चुके लोगों के लिए पेंशन जीवनदायनी से कम नहीं है। कैंसर मरीज सरकार की तरफ से मिलने वाली पेंशन की मदद से समय पर दवा खरीद सकेगा।
विज्ञापन




जिले में तीसरी व चौथी स्टेज पर पहुंचे 142



जिले भर में कैंसर की तीसरी व चौथी स्टेज के करीब 142 मरीज हो चुके हैं। हालांकि अभी भी तीसरी व चौथी स्टेज के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, ऐसे में दिसंबर माह तक 150 के पार आवेदन आने की संभावना है। हालांकि इस योजना में पहली व दूसरी स्टेज पर पहुंच चुके मरीजों को पेंशन का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन




आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही जागरूक
कैंसर के तीसरी व चौथी स्टेज के लोगों को आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चिह्नित कर जागरूक कर रही है। इसकी वजह से लगातार नागरिक अस्पताल में कैंसर के मरीज आवेदन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये कागजात लेकर पहुंचे मरीज



डाटा ऑपरेटर दिनेश सैनी ने बताया कि कैंसर की तीसरी व चौथी स्टेज के मरीज परिवार पहचान पत्र, बैंक की पास बुक, आधार कार्ड व कैंसर संबंधित कागजात लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंच कर जमा करवाएं। इसके बाद कर्मी ऑनलाइन फॉर्म भर कर जमा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed