फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सावधान: नारनौल शहर में भी एटीएम कार्ड क्लोन करने वाला गैंग सक्रिय

सावधान: नारनौल शहर में भी एटीएम कार्ड क्लोन करने वाला गैंग सक्रिय

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सावधान: नारनौल शहर में भी एटीएम कार्ड क्लोन करने वाला गैंग सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अगर आप एटीएम कार्ड से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि नारनौल शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है जो आपके कार्ड का क्लोन तैयार कर एक ही झटके में खाते को खाली कर देगा। रविवार को महेंद्रगढ़ रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से क्लोन तैयार करने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ है। बैंक ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। महावीर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड पर पीएनबी बैंक का एटीएम बूथ है और दो मशीनें लगी हुई हैं। रविवार दोपहर में बूथ की एक एटीएम मशीन को ठीक करने इंजीनियर आए हुए थे। इसी दौरान एक इंजीनियर की नजर पास की दूसरी मशीन पर पड़ी। इंजीनियर को कार्ड स्वाइप करने वाली जगह पर लगे चमकीले बॉक्स पर संदेह हुआ। इसके बाद उक्त मशीन की जांच की। जांच में कार्ड स्वाइप की जगह पर लगे बॉक्स को बाहर खींचा तो वह बाहर आ गया और ओरिजनल डिवाइस अंदर रह गया। इसके बाद इंजीनियर को पूरा माजरा समझ में आ गया। मशीन में बटन वाली जगह के ऊपर जांच किया तो एक पतली से प्लेट मिली। इसमें एक माइक्रो कैमरा, बैटरी और डिवाइस लगा था। इंजीनियरों ने सूचना बैंक के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इंजीनियर की सतर्कता से उपभोक्ता ठगी का शिकार होने से बचे
एटीएम मशीन ठीक करने आए इंजीनियरों की सतर्कता से कई लोगों के कार्ड क्लोन होने से बच गया। जिस जगह पर एटीएम बूथ है। इसके ठीक आने पंचायत भवन और लघु सचिवालय की ओर रास्ता जाता है। यहां पर पैसे निकालने वालों की संख्या अधिक रहती है। आशंका जताई जा रही है कि रात में बदमाशों ने मशीन में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाया होगी। दोपहर तक करीब 30 से 40 लोग पैसे निकाले होंगे। हालांकि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। पुलिस डिवाइस जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। इसके बाद पता चलेगा कि कितने लोगों के एटीएम कार्ड क्लोन हुए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होता है क्लोन
बदमाश एटीएम मशीन में दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाते हैं। एक जहां पर कार्ड स्वाइप होता है। दूसरा जहां पर पिन नंबर डालना होता है। डिवाइस से एटीएम कार्ड की जानकारी रिकार्ड हो जाती है। बटनों के ऊपर वाली जगह पर पतली मशीन के रंग की प्लेट लगा देते है। प्लेट में माइक्रो कैमरा, बैटरी और डिवाइस होती है। इससे एटीएम कार्ड का पिन नंबर रिकॉर्ड होता रहता है। कंप्यूटर के जरिये एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से पैसे निकाल लेते हैं।


ऐसे बचें
साइबर सेल के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि एटीएम बूथ में एटीएम कार्ड को किसी को शेयर ना करे, सिक्योरिटी गार्ड वाले एटीएम बूथ पर पैसे निकाले, पिन इंटर करते वक्त ऊपर हाथ लगा ले। हर दो माह बाद पिन नंबर बदल दे। एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी लोगों को सांझा ना करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed