फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस की सख्ती के बावजूद भी वाहन चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां,रोजाना कट रहे 150 चालान

पुलिस की सख्ती के बावजूद भी वाहन चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां,रोजाना कट रहे 150 चालान

Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती के बावजूद भी वाहन चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां,रोजाना कट रहे 150 चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बावजूद वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने में पीछे नहीं रहते हैं। यहां तक की पुलिस के चालान करने के दौरान उनसे विवाद तक कर लेते हैं। पुलिस रोजाना औसतन 140 से 150 चालान करती है। जिसमें अधिकांश बिना हेलमेट वाले चालान होते हैं। जिले में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस विभाग यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर खास ध्यान रख रही है। पुलिस शहर के प्रमुख चौक पर नाका लगाकर वाहनों की नियमित जांच कर रही है। साथ ही पुलिस लोगों से हेलमेट लगाने और वाहन चलाते वक्त मोबाइल के प्रयोग न करने के लिए भी समझाती है। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर है। एसपी कमलदीप गोयल ने लोगों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करे। गाड़ी के कागजात और हेलमेट पहन कर घर से निकले। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
लाइव
महाबीर चौक-शाम पांच बजे
शहर के सबसे व्यस्तम चौक महाबीर चौक पर पुलिस ने शाम पांच बजे तीन टीमों को तैनात कर वाहनों की जांच शुरू की। आधे घंटे की जांच में पुलिस ने करीब 15 से 20 चालान करें। इस दौरान कई लोग पुलिस कर्मियों से उलझते नजर आए। एक स्कूटी सवार बिना कागज के और बिना हेलमेट लगाकर जा रहा था। पुलिस के रोकने के बाद पुलिस कर्मियों से उलझ गया और अपनी धौंस दिखाकर किसी से बात करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगा। पुलिस से उसकी एक ना सुनी और स्कूटी को जब्त कर लिया। दूसरी टीम ने कई लड़कियों को भी बिना हेमलेट के पकड़ा व चालान किया। चौक के चारों ओर पुलिस होने से बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों ने रास्ता बदल दिया। दूसरी ओर शाम को एक वकील साहब सौ रुपये के चालान पर पुलिस से उलझ गए और जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन

एक लाख की जनसंख्या पर 15 पुलिस कर्मी
नारनौल शहर की जनसंख्या करीब एक लाख है। यातायात पुलिस में कुल 15 पुलिस कर्मी है। जिसमें 15 नारनौल और 3 महेन्द्रगढ़ में तैनात है। ऐसे में पुलिस कर्मियों की कमी के कारण कई बार वाहनों की सही तरीके से नियमित जांच नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से सात अगस्त तक चलेगा ट्रैफिक जागरुकता अभियान
यातायात पुलिस की ओर से एक से सात अगस्त तक यातायात जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेन्द्र कौशल ने बताया कि इस दौरान पूरे जिले में अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी और उल्लंघन करने वालों का चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर सीजेएम के साथ बैठक हुई थी। पुलिस के अनुसार मीरपुर,आरपीएस व फैजाबाद में तीन-तीन दिन ओवर स्पीडिंग का चालान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की जाएगी।
बाक्स-
06 -ई चालान है यातायात पुलिस के पास
18-यातायात पुलिस कर्मी है, जिले
300 लोगों की अप्रैल तक सड़क हादसों में जा चुकी है जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed