{"_id":"5a0886b74f1c1b7a548bc72b","slug":"141510508215-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चों का मिला वाटर टैंक में शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बच्चों का मिला वाटर टैंक में शव
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता बच्चों का मिला वाटर टैंक में शव
-शनिवार से लापता थे दो बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के गांव कुतबापुर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंक में रविवार दोपहर बाद दो स्कूली बच्चों के शव बरामद हुए। दोनों स्कूली बच्चे शनिवार से अपने घर से लापता थे। पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। देर शाम को शव अस्पताल पहुंचने से दोनों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
गांव कुतबापुर निवासी 17 वर्षीय श्याम पुत्र बीरेंद्र सिंह व श्याम के मामा का लड़का गांव निमोठ निवासी करीब 15 वर्षीय नरबीर सिंह पुत्र सुरेंद्र शनिवार को किसी काम से कहीं गए हुए थे। जो शनिवार देर शाम तक वापस नहीं लौटे। देर सायं तक नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों को बहुत खोजा, मगर वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी बच्चों की कई जगह तलाश की, मगर वे कहीं नहीं मिले। रविवार दोपहर को परिजनों को एक बच्चे की गांव में स्थित वाटर टैंक में चप्पल तैरती दिखाई दी। वहीं दूसरे बच्चे की चप्पल टैंक के किनारे थी। परिजनों ने यह जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने बच्चे वाटर टैंक में होने की शंका हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी तथा गोताखोरों की मदद से रविवार देर सायं करीब सात बजे दोनों शवों को बाहर निकालकर स्थानीय नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया।