{"_id":"59fde2434f1c1bf2538baab9","slug":"141509810755-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार व डेंगू के मरीज बढने से पंचायत जनप्रतिनिधि चिंतित, फोगिंग की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार व डेंगू के मरीज बढने से पंचायत जनप्रतिनिधि चिंतित, फोगिंग की गुहार
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल बुखार और डेंगू के मरीज बढे़
पंचायत जनप्रतिनिधि चिंतित, फॉगिंग की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। पंचायत समिति कार्यालय नांगल चौधरी में शनिवार को निजामपुर और नांगल चौधरी खंड के सरपंचों की बैठक हुई। इसमें चेयरमैन सुरेश मूलोदी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस बैठक में गांवों में बढ़ रहे वायरल बुखार व डेंगू के मरीजों पर चिंता व्यक्त की गई। वहीं जिला प्रशासन से सभी गांवों में फॅगिंग करवाने की गुहार लगाई।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों में पानी निकासी व सफाई के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने से गंदा पानी भरा हुआ है। इससे मच्छर पैदा होने लगे हैं और जिनके काटने से गांवों में वायरल बुखार, मलेरिया व डेंगू के मरीज बढ़ने शुरू हो गए। पिछले पखवाड़े गोठड़ी में नाजुक स्थिति हो गई थी और अनेक मरीजों को कोटपूतली, जयपुर के अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा था। पंचायत समिति सदस्यों ने जिला प्रशासन से फोगिंग और गांवों में चिकित्सीय टीम भेजने की गुहार लगाई है।
बैठक में पिछले दिनों बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में बूढ़वाल के सरपंच मनोज कुमार को बिना मामले की जांच के ही गिरफ्तार करने पर भी एतराज जताया। समिति सदस्यों ने कहा कि पुलिस को पहले मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी, लेकिन दबाव के चलते सरपंच को गिरफ्तार किया गया है जोकि सही नहीं है। इसके बाद उन्होंने कोरियावास में मेडिकल कालेज खोलने की मांग रखते हुए कहा कि कालेज के लिए कोरियावास गांव सेंटर प्वांइट रहेगा। इससे आसपास के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस बैठक में सरपंच एसोसिएशन नांगल चौधरी की प्रधान बिरेंद्र गोठड़ी, जयपाल, राजेश जैनपुर, सुनील, राकेश व अमरसिंह कमानिया मौजूद थे।