फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए शहर के फुटपाथ

अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए शहर के फुटपाथ

Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए शहर के फुटपाथ
अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए शहर के फुटपाथ
विज्ञापन

-पहले थे चार से पांच फुट चौड़े फुटपाथ, अब नहीं हैं नाम के भी
फोटो नंबर एक से छह
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। अतिक्रमण करने वाले लोग जहां सड़कों पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं उन्होंने अब फुटपाथों को भी नहीं छोड़ा। इस कारण शहर के फुटपाथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वे फुटपाथ के बिना सड़क पर ही चलने को मजबूर हैं। इसके कारण हादसों का डर भी बना रहता है।
शहर में पैदल चलने वालों के लिए प्रशासन ने वर्षों पूर्व मुख्य मार्गों पर फुटपाथों का निर्माण कराया था। इनके निर्माण के कुछ दिन बाद तक तो लोगों ने इसका फायदा उठाया, मगर धीर-धीरे इनके साथ लगते दुकानदारों या रेहड़ी खोमचा लगाने वालों ने इन पर अपना कब्जा जमा लिया। शहर के मुख्य मार्गों पर बने फुटपाथों पर अब बाजार सजता है। वहीं इनके साथ लगाए गए सेफ्टी पाइप भी टूट चुके हैं। इससे शहर के सौंदर्यीकरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


कहां-कहां बने थे फुटपाथ
शहर में मुख्य रूप से महावीर चौक से रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड की ओर जाते समय दाईं ओर करीब 100 मीटर लंबा फुटपाथ, महावीर चौक से रेस्ट हाउस की ओर जाने वाले रोड पर करीब 200 मीटर तक दोनों ओर, रेस्ट हाउस से पुरानी कचहरी मोड़ पर एक ओर, महावीर चौक से महेंद्रगढ़ रोड पर आईटीआई के मुख्यद्वार तक दोनों ओर और महावीर चौक से सिंघाना रोड पर सिंघाना की ओर जाते समय बाई ओर फुटपाथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथों के निर्माण के समय इन पर सेफ्टी पाइप भी लगाए थे, ताकि बुजुर्ग व्यक्ति या लोग इन पाइपों को पकड़कर चल सकें तथा कोई भी वाहन इन पाइपों से उस तरफ न जा सके, मगर अब ये सेफ्टी पाइप धीरे-धीरे गायब हो गए। इन पाइपों को दुकानदारों ने तोड़ दिया तथा अपनी दुकान का सामन फुटपाथ पर रख दिया।
अतिक्रमण के कारण शहर में बने फुटपाथ भी टूट गए हैं। फुटपाथों पर लगाई गई टाइल बिल्कुल खराब हो गई हैं। इससे इनकी सुंदरता पर भी ग्रहण लगा हुआ है। टाइल टूट जाने के कारण कई जगह से ये ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं।
अतिक्रमणकारियों ने सिंघाना रोड पर बना फुटपाथ गायब कर दिया है। यहां पर अब फुटपाथ नाम की कोई चीज नहीं है। फुटपाथ की जगह अब यहां दुकानदारों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। दुकानदार यहां कई फुट बाहर निकल आए हैं।

फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा होने के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। लोग अब सड़कों पर ही चल रहे हैं। इससे हादसे होने का डर बना रहता है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
-सुशील चौटाला

शहर के फुटपाथ पर अतिक्रमण होने की वजह से शहर के सौंदर्यीकरण को ग्रहण सा लग गया है। अब कहीं भी फुटपाथ नजर नहीं आते। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

-मोहित जिंदल

प्रशासन को चाहिए कि शहर में बने फुटपाथों पर से जल्द से जल्द कब्जा हटवाए तथा शहर के सौंदर्यीकरण की ओर ध्यान दिया जाए।
-राजकुमार

फुटपाथों पर कब्जा होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही हैं। वहीं लोग फुटपाथ पर न चलकर सड़कों पर चल रहे हैं। इससे कोई भी हादसा होने का डर रहता है।
-जीतू कपिल

समय-समय पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत फुटपाथों से भी कब्जा हटवाया जाएगा।
-अभय सिंह, ईओ, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed