फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नसीबपुर मैदान में शहीद तुलाराम स्मारक का होगा निर्माण : रामबिलास

नसीबपुर मैदान में शहीद तुलाराम स्मारक का होगा निर्माण : रामबिलास

Sun, 13 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नसीबपुर मैदान में शहीद तुलाराम स्मारक का होगा निर्माण : रामबिलास
नसीबपुर मैदान में शहीद तुलाराम स्मारक का होगा निर्माण : रामबिलास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर चलेंगे तो हम अपने जीवन में सफल होंगे। भगवान कृष्ण ने गीता के उपदेश में कहा है कि जो मनुष्य जैसा कर्म करेगा, वैसा ही उसको फल भगवान देगा। वे रविवार को यादव सभा नारनौल में आयोजित जन्माष्टमी समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यादव धर्मशाला के निर्माण में आर्थिक सहयोग करने वाले बधाई के पात्र हैं। उन्होंने यादव धर्मशाला में 31 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि यादव सभा के जन्माष्टमी समारोह में उन्हें बुलाया गया। उन्होंने जाट-पाली यूनिवर्सिटी का नाम शहीद तुलाराम के नाम पर रखने की मांग पर कहा कि यह यूनिवर्सिटी केंद्र सरकार के अधीन है। इसके लिए जल्द केंद्र सरकार को लिखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मेधावी और चयनित विद्यार्थियों को यादव सभा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को यादव सभा ने स्मृति चिह्न और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने भी कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता संदेश में कहा है कि कर्म ही पूजा है। कर्म के बिना जीवन अधूरा है। ऐसे में हर मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए। उन्होंने 21 लाख रुपये का अनुदान यादव सभा को देने की घोषणा की। नारनौल विधायक और यादव सभा के प्रधान ओमप्रकाश यादव ने कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में आए मेहमानों का आभार जताया। इस मौके पर विधायक अभयसिंह यादव, डीसी राजनारायण कौशिक, शिक्षा मंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश यादव, उड़ीसा यादव सभा के प्रधान बलराम यादव, दिल्ली यादव सभा के प्रधान रामदत्त यादव, पूर्व प्रधान उदमी राम यादव, दयाराम यादव, ओमप्रकाश यादव एडवोकेट, कंवरसिंह यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी, भाजपा नेत्री सरला यादव, छोटेलाल चेयरमैन, पार्षद सुशीला देवी, महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान बंशीलाल यादव, धर्मवीर यादव झुक, संतोष पीटीआई, संतलाल यादव एडवोकेट, उदमीराम यादव, महेंद्रगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन डालूसिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता, नरेंद्र झिमरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed