फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मौजूदा सरकार के पास एक हजार दिन की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है : हुड्डा

मौजूदा सरकार के पास एक हजार दिन की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है : हुड्डा

Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मौजूदा सरकार के पास एक हजार दिन की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार के एक हजार दिन पर अपनी उपलब्धियों को गिनाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के पास एक हजार दिन की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। उनकी सरकार के कार्यकाल में जनकल्याण के जो विकास कार्य शुरू हुए थे, मौजूदा सरकार के मंत्री और संतरी उन्हीं का फीता काट रहे हैं। सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने के साथ-साथ अपनी विफलताओं को जनता के सामने रखे। सरकार ने किन-किन मसलों पर कितनी बार यू टर्न लिया, इस कार्यकाल के दौरान कहां-कहां दंगे हुए, लोगों को अपने हकों के लिए कितनी बार सड़कों पर आना पड़ा, यह भी सरकार बताए। इसके साथ ही सरकार यह भी बताए कि कितने पुराने विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को गांव नांगल सिरोही में राव सुमेर सिंह और उनके परिवार द्वारा निर्मित 57 फीट ऊंची भगवान शंकर की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे। यहां हुड्डा ने कहा कि हांसी-बुटाना लिंक नहर बनाकर दक्षिणी हरियाणा के खेतों तक पानी पहुंचाना उनका सपना था। दक्षिणी हरियाणा के कांग्रेस के नेताओं और आम जनता का यह सपना वो अपने कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाए। इसका उन्हें अफसोस है। नहर तो उन्होंने बनवा दी थी, सिर्फ भांखड़ा से नाका जोड़ना बाकी था। उनका मन तो करता था कि वो स्वयं फावड़ा लेकर नाका जोडे़, लेकिन वे कानून का पालन करते हैं। हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। अब कोर्ट में मामला अंतिम चरण में हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अच्छा फैसला आएगा। यदि इसके बाद प्रदेश सरकार नहर में पानी चलाना चाहिए। पानी चलेगा तो वो सरकार का धन्यवाद करेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनता ने उन्हें मौका दिया तो वो सबसे पहले यही काम करेंगे। उन्होंने एसवाईएल दक्षिणी हरियाणा के किसानों की जीवन रेखा करार देते हुए कहा कि इसके के लिए सभी कानूनी पहलुओं पर बातचीत हो चुकी है। सुप्रीम न्यायालय से फैसला हो चुका है। प्रदेश सरकार की कमियों के चलते नहर का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, सुमेर सिंह यादव, राजेंद्र यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed