फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दनचौली में बागवानी विभाग ने चलाया बाग लगाओ अभियान

दनचौली में बागवानी विभाग ने चलाया बाग लगाओ अभियान

Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
दनचौली में बागवानी विभाग ने चलाया बाग लगाओ अभियान
दनचौली में बागवानी विभाग ने चलाया बाग लगाओ अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। जिला बागवानी विभाग नारनौल ने शुक्रवार को गांव दनचौली में बाग लगाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित किया। इसमें नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभयसिंह यादव मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.ॅ आत्मा प्रकाश उपनिदेशक उद्यान विभाग भिवानी ने की।

सेमीनार के बाद मुख्य अतिथि ने किसान जोगेंद्र के खेत में किन्नू का पौधा लगाया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने बताया कि जिला बागवानी विभाग नारनौल ने किसानों के उत्थान के लिए अनेक स्कीम चलाई हैं। इनके तहत नए बाग लगाने पर जिला बागवानी विभाग 60 प्रतिशत अनुदान देता है। जिला महेंद्रगढ़ में इस वर्ष नींबू और अनार के पौधों, हाई ब्रीड सब्जियों, सब्जी बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन और पोली हाउस आदि पर अनुदान देने का प्रावधान है। बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत टपका सिंचाई और मिनी स्प्रिंकलर पर 60 और 70 प्रतिशत अनुदान है। अनुसूचित जाति के किसानों को 75 और 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। रमेश रोहिल्ला ने किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया। एलडीएम श्रवण देव पाठक ने बैंकों की स्कीमों और फसल बीमा योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और बागवानी विभाग ने किसानों को कम समय में ज्यादा पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन लेना सिखाया है। इस अवसर पर निर्मला जिला उद्यान सलाहकार, मुकेश और परविंद्र सुपरवाइजर, किशनलाल लेखाकार, सुमित सिंह, राजकुमार, रामपाल, सरपंच सतीश कुमार, श्रीपाल, कमलसिंह, रोशन, सूबेसिंह, रोहताश, राजकुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed