{"_id":"66d60e54a3dab13730078cd6","slug":"14-murders-in-eight-months-criminals-behind-bars-narnol-news-c-196-1-nnl1004-115699-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आठ माह में 14 हत्या, अपराधी सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आठ माह में 14 हत्या, अपराधी सलाखों के पीछे
Tue, 03 Sep 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा प्रदेश के जिला महेंद्रगढ़ की गिनती सबसे शांत जिलों में मानी जाती है। अब यहां भी आपराधिक मामले में पहले की तुलना में कुछ इजाफा हो रहा है। साल 2023 में जिले में हत्या के कुल 28 मामले सामने आए थे। इनमें सबसे ज्यादा 5 मामले जुलाई में हुए। हत्या के उक्त मामलों में पुलिस 96 प्रतिशत मामलों का पर्दाफाश कर अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल चुकी है।
अगस्त तक जिले में कुल 14 हत्या के मामले प्रकाश में आ चुके हैं और अभी चार माह शेष हैं, ऐसे में देखना यह है कि आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में ऊपर जाता है या फिर पुलिस इन पर लगाम लगा पाने में कितनी सफलता प्राप्त करती है। हालांकि इस वर्ष हत्या के सभी मामलों में पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में शत प्रतिशत कामयाब रही है।
क्या हैं मुख्य कारण
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में हत्या के अधिकांश मामले घरेलू व आपसी विवाद से जुड़े हुए पाए गए हैं।
वर्ष 2023 के आंकड वर्ष 2024 के आंकड़े
जनवरी 00 जनवरी 02
फरवरी 02 फरवरी 00
मार्च 02 मार्च 04
अप्रैल 02 अप्रैल 00
मई 02 मई 02
जून 03 जून 02
जुलाई 05 जुलाई 03
अगस्त 04 अगस्त 01
सितंबर 02
अक्टूबर 02
नवंबर 01
दिसंबर 03
कुल (28) कुल (14)
अमर उजाला के माध्यम से जनता से अपील है कि आवेश में आकर इस प्रकार के कृत्य को करने से बचने की हरसंभव कोशिश करें। जहां तक हो सके आपसी भाईचारे से मामले को सुलझाने की कोशिश करें, फिर भी बात हाथ से निकल रही है तो पुलिस व कानून की मदद लें। क्योंकि हत्या सरीखे अपराध को अंजाम देने से एक व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि कई लोगों व परिवार का जीवन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
अर्श वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक, नारनौल।