फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   134-A admition test on 3 july in kanina, in narnaul

3 जुलाई को होगी 134-ए के तहत दाखिला परीक्षा

Tue, 28 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
134-A admition test on 3 july in kanina, in narnaul
प्रदेश में स्थापित 52 परीक्षा केंद्रों में छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। - फोटो : अमर उजाला
कनीना। खंड के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्रों को धारा 134 ए के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक ओर मौका दिया गया है। यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला यादव ने दी। उन्होंने बताया की इस परीक्षा में वे विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं जो बीते समय आयोजित परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सके थे। उन्होंने बताया कि बीते समय उनके कार्यालय में कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 21 आवेदन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालेे विद्यार्थियों के थे बाकि 229 विद्यार्थियों में से बीते समय आयोजित की गई परीक्षा में 160 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 113 उत्तीर्ण हुए थे। इनके दाखिले के लिए 64 स्कूलों के संचालकों को पत्र भेजकर उनके दाखिले के निर्देश दिए गए थे। कनीना खंड में 64 निजी स्कूल संचालित हैं। परीक्षा से वंचित रहे 69 विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा आगामी 3 जुलाई रविवार को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में होगी। इस परीक्षा में  पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थी हिस्सा लेगें। परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शांति पूर्वक ढंग से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed