{"_id":"5a0340b84f1c1b70548bbb6d","slug":"131510162616-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने डीसी निवास के पीछे रह रहे लोहार समुदाय के लोगों खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने डीसी निवास के पीछे रह रहे लोहार समुदाय के लोगों खदेड़ा
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ने डीसी निवास के पीछे रह रहे लोहार समुदाय के लोगों खदेड़ा
फोटो नंबर 24 व 25
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नगर परिषद नारनौल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार दोपहर बाद हुडा सेक्टर में उपायुक्त निवास के पीछे झुग्गी-झोंपडियों में रह रहे लोहार समुदाय के लोगों को वहां से हटाया। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा लोहार समुदाय के लोगों को अपनी झुग्गी-झोपड़ी बुधवार 12 बजे तक हटाने के निर्देश दिए थे। परंतु लोहार समुदाय के लोगों के अपनी झुग्गी-झोपडियों को वहां से नहीं हटाया। इस पर बुधवार दोपहर बाद नगर परिषद की टीम हुडा सेक्टर पहुंची और लोहार समुदाय के लोगों को वहां खदेड़ दिया। हालांकि नगर परिषद ने इन परिवारों को रघुनाथपुरा की पहाड़ी के निकट नगर परिषद की खाली पड़ी जगह पर अस्थाई तौर पर रहने की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया है।
नगर परिषद के ईओ अभय सिंह यादव ने बताया कि उपायुक्त को हुडा सेक्टर निवासियों की शिकायत मिल रही है। लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। सेक्टर निवासियों का कहना था कि यहां रहने वाले लोहार परिवारों के लोग शराब आदि पीकर रात के समय आपस में लड़ाई-झगड़ा करते समय अश्लील गाली गलौच देते हैं। ऐसे में सेक्टर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेक्टर निवासियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सभी लोहार समुदाय के लोगों को यहां से हटाया गया है। इनकी रघुनाथपुरा की पहाड़ी के निकट नप की खाली पड़ी जगह पर अस्थाई तौर पर रहने की व्यवस्था करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन सभी परिवारों के आवेदन हो चुके हैं। जल्द ही प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बना कर उन्हें अलाट किए जाएंगे।------सुदेश