{"_id":"59fde2454f1c1bb6678b960d","slug":"131509810757-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%जब मोबाइल फोन पर करो बात, तो न लगाओ वाहन के हाथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%जब मोबाइल फोन पर करो बात, तो न लगाओ वाहन के हाथ’
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब मोबाइल फोन पर करो बात, तो न लगाओ वाहन को हाथ
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीएल पब्लिक स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला
फोटो नंबर एक से 17
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेक्टर एक स्थित सीएल पब्लिक स्कूल में शनिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को यातायात नियमों और अन्य कानूनों की जानकारी दी गई।
स्थानीय सीएल स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित विद्यार्थियों से मुख्य अतिथि जिला यातायात प्रभारी सत्यनारायण ने कहा कि हमें वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखनी चाहिए। बच्चों को दुपहिया वाहन बिना लाइसेंस के नहीं चलाना चाहिए। वहीं दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी अनेक कानून बनाए गए हैं। अगर कोई किशोरों व बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार करता है तो वे पुलिस हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
स्लोगनों से समझाए यातायात के नियम
होमगार्ड इंचार्ज टेकचंद यादव ने बच्चों को विभिन्न स्लोगनों से यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने, मोबाइल फोन पर बात करते समय वाहन न चलाने, मोबाइल फोन की लीड का प्रयोग न करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘जब मोबाइल फोन पर करो बात, तो न लगाओ वाहन कोहाथ’ उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक रूल के बारे में बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि यदि कोई नाबालिग बच्चा, जिसकी उम्र 18 साल से कम है और लाइसेंस नहीं है, वह दुपहिया या चौपहिया वाहन चलाता है तो पकड़े जाने पर वाहन चलाने वाले पर एक हजार तथा वाहन के मालिक पर दो हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हमें पूरी तरह चौकन्ना रहना चाहिए। स्कूल में भी इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बस में अधिक सवारी न हो। उन्होंने कहा कि यदि ओवरलोड ट्रक व अन्य वाहन गुजरे तो इस बारे में पुलिस को बताएं। उन्होंने बताया कि हमें वाहन चलाते समय उचित दूरी बनाये रखनी चाहिए। चौपहिया वाहन चलाते समय बेल्ट का प्रयोग करें। वहीं किसी चौराहे आदि को पार करते समय जेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एमडी अमित गुप्ता ने की, स्कूल के प्रधानाचार्य भारत भूषण यादव मुख्य वक्ता के रूप में रहे। इस मौके पर सुमंत कुमार, राजेश कुमार व अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
आगे आएगा धुंध का मौसम, बरतें सावधानी
यातायात प्रभारी सत्यनारायण व टेकचंद यादव ने बच्चों को बताया कि आगे धुंध व कोहरे का मौसम आएगा। ऐसे में इस मौसम से बचने के लिए वाहन को स्पीड से न चलाएं और संकेतक आदि को ध्यान में रखकर गाड़ी चलानी चाहिए। वहीं ओवरटेक भी नहीं करने देना चाहिए। यदि कोई बस चालक ऐसा करता है तो इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधक को करें।
बच्चों ने कहा, थैंक्स अमर उजाला
स्कूल की पाठशाला कार्यक्रम बहुत ही अच्छा था, इससे हमें कई कानूनी जानकारियां मिली, जो हमें पता नहीं थी। इसके लिए अमर उजाला का आभार।
-हिमांशी
कार्यक्रम में बच्चों को कई जानकारियां दी गई। ट्रैफिक के बारे में बताया गया। इससे ज्ञान में बढ़ोतरी हुई है।
-अकांशा
यह एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम था। इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे काफी कुछ सीखने को मिला है।
-रंजना
हमें दुपहिया वाहन चलाते हैं, मगर नियमों के बारे में नहीं पता था, आज पुलिस की पाठशाला में हमें नियमों का पता चला।
-अंकिता
इस प्रकार के कार्यक्रम से हमें कई कानूनी जानकारियां मिली हैं। ऐसे आयोजनों का होना बहुत ही जरूरी है।
-मुस्कान
बच्चों के लिए अमर उजाला ने जो पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया है, वह निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय है।
-कविता
अकसर दुपहिया वाहन चलाते समय कई असावधानियां हो जाती हैं। इसके परिणाम गंभीर होते हैं। मगर यहां कई जानकारियां मिलीं।
-नितेष
पुलिस की पाठशाला से हमें कई कानूनों के बारे में पता चला है। इसके लिए अमर उजाला के आभारी हैं।
-अनिकेत
यहां पर हमें कई जानकारियां मिली हैं। इससे हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। यह एक सराहनीय पहल है।
-साहिल
अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हमें यातायात के नियमों की पूरी जानकारी मिल गई। जिसे हम सदैव याद रखेंगे।
-देवांशू
----------------