{"_id":"59f4af474f1c1b8e698b80a1","slug":"131509207879-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा खेतनाथ ने किए अनेक सामाजिक कार्य: बालकनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा खेतनाथ ने किए अनेक सामाजिक कार्य: बालकनाथ
Updated Sat, 28 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नांगलिया मित्रपुरा में मनाया गया बाबा खेतनाथ का जयंती समारोह
फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
सिहमा। गांव नांगलिया मित्रपुरा स्थित देव मंदिर में शनिवार को बाबा खेतानाथ योगीराज का जयंती समारोह मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अस्थल बोहर रोहतक के मठाधीश महंत बालकनाथ योगीराज ने कहा कि बाबा खेतानाथ महान तपस्वी संत थे। उनके सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने भी समारोह में पहुंच बाबा खेतानाथ के मंदिर में मत्था टेक उनका आशीर्वाद लिया।
बालकनाथ ने कहा कि पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के प्रयासों से पटीकरा में बाबा खेतानाथ के नाम से एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया। साथ ही बाबा की जन्मभूमि सिहमा को ब्लॉक बनवाने में पूर्व मंत्री का अहम योगदान रहा है। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा खेतानाथ आधुनिक युग में भी एक साधु ऐसे हुए हैं, जिन्हें हम एक ऋषि, मुनि, साधु, संत महात्मा सिद्ध पुरुष, सज्जन समाज सेवी व स्वतंत्रता सेनानी की संज्ञा दे सकते हैं। बाबा खेतानाथ ने तो ऐसे-ऐसे कार्य करके दिखाए जिन्हें सरकार भी आसानी से नहीं कर सकती। बाबा खेतानाथ बहुत से सामाजिक कार्य किए, नारी उत्थान के लिए नारी शिक्षण संस्थानों का निर्माण करवाया। नारनौल में पालीटेक्निक व महिला महाविद्यालय का निर्माण करवाया गया। उन्होंने उस क्षेत्र को अपना कर्मस्थली बनाया था। जहां प्रशासनिक रूप से विषमता थी और प्राकृतिक रूप से भी पिछड़ा हुआ था। उन्होंने वैद्य का काम न सीखकर केवल रोगियों को ही नहीं अपितु समस्त मानव धर्म की सेवा में अपना जीवन लगाया था। बाबा खेतानाथ ने एक संस्था की तरह काम किया था। इसीलिए उन्हें एक चलती फिरती संस्था के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम का आयोजन मास्टर राम सिंह यादव व यादवेन्द्र राव द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक नारनौल ओमप्रकाश एडीओ, राव होशियार सिंह, महंत कृष्णनाथ, महंत सोमवार नाथ, महंत शंकरनाथ, महंत नामिनाथ, महंत शुभ नाथ, सुरेंद्र चेयरमैन सिहमा, महिपाल, राजेंद्र रामपुरा, बलविंद्र कोरियावास, हरदीप गहली, अजीत सिहमा आदि रहे।