{"_id":"59f3973b4f1c1bda538b96bf","slug":"131509136187-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के खिलाडिय़ों ने झटके कई मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के खिलाडिय़ों ने झटके कई मेडल
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के खिलाडिय़ों ने झटके कई मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से 22 से 25 अक्टूबर तक पानीपत में आयोजित की गई राज्यस्तरीय ताईक्वांडो खेल प्रतियोगिता में जिले के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण मेडल, एक रजत मेडल और तीन कांस्य पदक जीत कर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमनदीप कौर रंधावा ने अपने 49 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत, अंबाला, पानीपत, करनाल के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मोनिका जिवोवा ने अपने 46 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। लड़कों के 51 किलोग्राम भारवर्ग में देवेंद्र सैनी ने रजत पदक, विकास सैनी ने 58 किलोग्राम में कांस्य पदक व हिमांशु दयाल अटेली ने अपने 45 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया। इस उपलक्ष्य पर नरेश पाल फोगाट, धर्मपाल यादव वालीबाल प्रशिक्षक, ताइक्वांडो जिला खेल महासंघ के प्रधान लक्ष्मण शर्मा, सचिव सुरेंद्र सिंह व प्रशिक्षक जितेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा व अमन घाडके आदि उपस्थित थे।